एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: गौतम के बाहर निकलते ही सौंदर्या शर्मा ने टीना और शालीन के खिलाफ बनाया प्लान, अर्चना गौतम ने दिया ये आइडिया

Bigg Boss 16: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में गौतम विज का एविक्शन हो गया है. अब सौंदर्या शर्मा टीना दत्ता और शालीन भनोट को सबक सिखाएंगी और अपना बदला लेती नजर आएंगी.

Bigg Boss 16 Update: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट का एविक्शन होता है. इस हफ्ते गौतम विज (Gautam Vig) एविक्ट हो चुके हैं. शुरुआत में गौतम मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखे जा रहे थे, लेकिन सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) संग रिलेशनशिप को प्रूफ करने के चक्कर में उनका गेम प्रभावित हुआ. अब चूंकि गौतम एविक्ट हो चुके हैं तो सौंदर्या अपना गेम खेलेंगी.

सौंदर्या शर्मा का शालीन और टीना के साथ छत्तीस का आंकड़ा है. शालीन ने सौंदर्या शर्मा का मजाक बनाया था और टीना ने भी उनके और गौतम के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा था. बीते एपिसोड में गौतम विज के एविक्ट होने के बाद सौंदर्या शर्मा खूब रोईं. वह गौतम को मिस भी करती नजर आईं. गौतम के जाते ही शालीन सौंदर्या के साथ दोस्ती करने की कोशिश करते दिखे. उन्होंने सौंदर्या के साथ फ्लर्ट भी किया और उन्हें ‘ऊल्फत’ कहा.

सौंदर्या संग शालीन की दोस्ती करने की कोशिश

सौंदर्या शर्मा ने अर्चना गौतम के साथ बातचीत में बताया कि, शालीन ने उन्हें फिर से ‘ऊल्फत’ कहा. इतने दिन जब गौतम था, तब उसने नहीं बोला. सौंदर्या ने कहा, “जब उसने चाय की तारीफ की तो टीना उसे डिफेंड करने लगी.” फिर अर्चना गौतम सौंदर्या को सलाह देती हैं कि, शालीन और टीना ने उनके साथ गेम खेला तो उन्हें भी अब उनके साथ खेलना चाहिए.

अर्चना ने सौंदर्या को दिया आइडिया

सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम से पूछती हैं कि, वह क्या करें. फिर अर्चना उन्हें पूरी प्लानिंग बताती हैं. अर्चना कहती हैं- ये (टीना) प्रूव नहीं करती है कि ये प्यार करती है. तू उसे इतना जला कि, वह दुनिया के सामने कबूल कर ले कि हां हम दोनों का चल रहा है. हम दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हैं. सौंदर्या कहती हैं- गौतम पागल हो जाएगा बाहर. अर्चना उन्हें समझाती हैं कि, तभी वह फिर से घर में आएगा. वह शालीन-टीना के लिए कहती हैं- इन्होंने तुझे गलत साबित किया, तू उन्हें कर.

टीना-शालीन से बदला लेंगी सौंदर्या

अर्चना गौतम की प्लानिंग से सौंदर्या शर्मा सहमत दिखाई दीं. उन्होंने कहा कि, अब उनके पास मौका है बदला लेने का. अर्चना का कहना था कि, सौंदर्या शर्मा शालीन को अपने प्यार में फंसाए. ताकि उनकी (शालीन) रिएलिटी बाहर निकले. यहीं से सौंदर्या शर्मा का गेम शुरू हो जाता है. सौंदर्या शालीन संग बातचीत में उनके साथ बिताए शुरुआती दिन याद करती हैं और कहती हैं कि, शुरू में उन दोनों का पहले ही कनेक्शन हुआ था. बाद में शालीन कहते हैं कि, वह फिर से उनके साथ दोस्ती करेंगे, लेकिन ये सब बातें वह टीना को नहीं बताएंगी.

अब देखना होगा कि, क्या सौंदर्या शर्मा अपने प्लान में सफल हो पाती हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से एविक्ट होने के बाद Gautam Vig बोले- सौंदर्या के साथ रिलेशनशिप गेम पर पड़ा भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget