एक्सप्लोरर

BB16: सुंबुल ने पहली बार लिया अपना स्टैंड तो शालीन के बदले तेवर, भड़के ट्रोल्स बोले- लड़की का नाम खराब मत करो...

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं. अब उनके बीच एक बार फिर गंदी लड़ाई देखने को मिलेगी.

Bigg Boss 16 Promo: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में एक मूव और सभी कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते पल भर में बदल जाते हैं. शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) शुरू में सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे, लेकिन अब लगता है कि उनके बीच की दोस्ती खत्म होने वाली है. इसकी शुरुआत बीते एपिसोड में हुए सुंबुल के फैसले से हो गई है.

बीते एपिसोड में सुंबुल तौकीर ने टीना दत्ता (Tina Datta) के राशन की डिलीवरी वापस कर दी थी और साजिद खान को राशन दे दिया था. इस बात से टीना बहुत गुस्से में थीं और उन्होंने शालीन से नाराजगी जाहिर की थी कि, वह हमेशा उनकी साइड लेते हैं. यही नहीं, शालीन ने सुंबुल को काफी खरी-खोटी भी सुनाई थी, जिसकी वजह से सुंबुल शॉक हो गई थीं. बाद में दोनों के बीच कुछ बात तो नहीं होती है, लेकिन अब उनके बीच की दूरियां और बढ़ने वाली हैं.

सुंबुल को मिला रिएलिटी चेक

8 नवंबर 2022 के एपिसोड में एक बार फिर शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिलेगी. आने वाले एपिसोड में शालीन सुंबुल से पूछेंगे कि, उन्हें टीना से क्या प्रॉब्लम है. सुंबुल उनका जवाब देती हैं, “आप कौन हैं मुझसे उनके लिए लड़ने वाले. मुझपर चिल्लाने वाले. इस चीज के बाद अब ये नॉर्मल नहीं होगा.” आने वाले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क भी होगा, जिसमें सुंबुल को रिएलिटी चेक मिलेगा.

शालीन पर भड़कीं सुंबुल

प्रोमो के मुताबिक, नॉमिनेशन में गौतम विज (Gautam Vig), टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर का नाम सामने आएगा, जिन्हें सबसे कम फूल मिलेगा, वह नॉमिनेट हो जाएगा. इस दौरान शालीन सिर्फ टीना दत्ता को फूल देते हैं. वह टीना को बहुत सारे फूल देते हैं, जबकि सुंबुल को सिर्फ एक मिलता है. बाद में टीना उस फूल को डस्टबिन में फेंक देती हैं. बाद में शालीन संग लड़ाई में सुंबुल कहती हैं, “जब बात सुंबुल और टीना में आती है तब शालीन कभी सुंबुल के लिए खड़े नहीं रहते हैं. सबसे पहले दोस्त मैं थी ना.”

सुंबुल की इस बात से हैरान शालीन कहते हैं, “मैं यहां किसी के लिए आया नहीं हूं. ना टीना के लिए ना सुंबुल के लिए. मेरे जो अपने हैं मैं उनके लिए खड़ा रहता हूं.” इस पर सुंबुल उन्हें ‘शट अप’ कहकर चुप करा देती हैं. बाद में शालीन यहां तक कह देते हैं कि, सुंबुल घर में उनकी वजह से टिकी हुई हैं. वरना वह कबका बाहर हो जातीं.

शालीन पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सुंबुल के प्रति शालीन के इस बिहेवियर से सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं. एक यूजर ने लिखा, “मुझे नफरत है कि, टीना और शालीन हर बातचीत में सुंबुल को घसीट लेते हैं. बार-बार एक लड़की नाम खराब कर रहे हो, बाहर आओगे तो शायद तुम दोनों को जूते पड़े सबसे पहले.” वहीं, कई यूजर्स ने सुंबुल के डिसीजन को अच्छा बताया.

यह भी पढ़ें- यादों में खोए Amitabh Bachchan, कहा-जब पैसे नहीं थे तो सिनेमा हॉल की जमीन पर बैठकर देखी हैं फिल्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
'वसुधा' में 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग से मचेगा बवाल, यशवर्धन पर लगेगा बदसलूकी का आरोप
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget