एक्सप्लोरर

Ex वाइफ दलजीत की दूसरी शादी के बीच Shalin Bhanot ने क्यों लिया जिंदगी भर सिंगल रहने का फैसला? ‘बिग बॉस 16’ में बताई वजह

Shalin Bhanot On Being Single: टीवी शो 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में शालीन भनोट ने ऐलान किया कि वह सलमान खान की तरह जिंदगी भर सिंगल रहना चाहते हैं.

Shalin Bhanot On Being Single: टीवी एक्टर शालीन भनोट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक थे. उनकी बिग बॉस की जर्नी काफी यादगार रही. शालीन ने शुरू से लेकर आखिर तक किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरी. कभी लड़ाई तो कभी लव एंगल ने एक्टर को हमेशा लाइमलाइट में रखा. ग्रैंड फिनाले के दौरान शालीन ने बताया कि वह जिंदगी भर सिंगल रहने वाले हैं.

शालीन ने लिया सिंगल रहने का फैसला

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 16 Grand Finale) में शालीन भनोट 5वें कंटेस्टेंट रहें, जिन्हें कम वोट के चलते एविक्ट किया गया. वह बिग बॉस हाउस से बाहर आए और सलमान खान के साथ स्टेज पर दिखे. शालीन ने कहा कि सलमान खान हमेशा से उनके इंस्पिरेशन रहे हैं. वह उनकी तरह एक्टिंग वगैरह करना चाहते हैं और अब उन्होंने डिसाइड किया है कि सलमान की तरह वह जिंदगी भर सिंगल रहेंगे. सलमान टीना के साथ उनके रिलेशनशिप पर उन्हें चिढ़ाते भी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

टीना दत्ता से शालीन का लव-हेट रिश्ता

‘बिग बॉस 16’ में शालीन भनोट का लव एंगल टीना दत्ता (Tina Datta) के साथ खूब सुर्खियों में रहा, लेकिन शालीन के बजर दबाते ही टीना जैसे ही ‘बिग बॉस’ से बाहर आईं, उनके रिश्ते ने एक बड़ा मोड़ ले लिया. भले ही बाद में शालीन ने 25 लाख गंवाकर टीना को वापस बुला लिया था, लेकिन उन दोनों का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा था. टीना बार-बार उन्हें ताने देती थीं और बाहरी यहां तक कि सलमान खान ने भी उनके रिश्ते पर उंगली उठाई. आखिर में वे हमेशा के लिए अलग हो गए और बिग बॉस में आखिर का समय उनके लिए नफरत से भरा रहा.

दलजीत कौर से हो चुका है तलाक

शालीन भनोट ने साल 2009 में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से शादी की थी. हालांकि, साल 2015 में उनका तलाक हो गया था. तब से एक्टर सिंगल हैं. वहीं उनकी एक्स वाइफ दलजीत जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ सगाई की है. एक्ट्रेस अपना एक्टिंग करियर छोड़ केन्या में ही शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss से बाहर आते ही फूट-फूटकर रोने लगी ये हसीना, सलमान ने लाख समझाया लेकिन फिर भी ना हुईं चुप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget