एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: क्या मुझसे प्यार करती हो? शालीन के सवाल पर बोलीं टीना- 'अग्रेसिव रिलेशनशिप में नहीं रह सकती'

Bigg Boss 16: टीना और शालीन के बीच लव गेम का सलमान खान ने भंडाफोड़ कर दिया है. हालांकि शीलान बार-बार कहते नजर आ रहे हैं कि वे टीना से सच में प्यार करते हैं. वहीं टीना इसे लेकर कंफ्यूज हैं.

Bigg Boss 16: सलमान खान शनिवार के एपिसोड में टीना के लव गेम का पर्दाफाश कर देते हैं. इसके बाद टीना और शालीन के बीच रिश्ते की इक्वेशन बदल जाती है. रविवार के एपिसोड में भी घरवाले  पूरे दिन इसी टॉपिक पर चर्चा करते रहते हैं और शालीन और टीना को समझाते भी हैं.

शालीन ने टीना से पूछा क्या मुझसे प्यार करती हो
शालीन और टीना गार्डन एरिया में बैठकर एक दूसरे से बात करते नजर आते हैं. टीना शालीन से पूछती हैं कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है वो बताओ. शालीन पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो इस पर टीना कहती है कि मेरे मन में कुछ फीलिंग्स हैं लेकिन मैं जस्टिफिकेशन नहीं दूंगी अगर ऐसा करूंगी तो ऐसा लगेगा कि मैं क्लियरिफिकेशन दूंगी.

टीना कहती हैं कि ऑफ द कैमरे तुमने बहुत चीजें बोली हैं. अगर आप मेरे लिए फीलिंग्स रखते तो सारा ब्लेम मुझ पर नहीं डालते. इस पर शालीन कहते है कि मैं आप पर कोई ब्लेम नहीं डाल रहा हूं. शालीन कहते हैं कि आपको हुआ क्या है मैं आपके लिए वहां पर लड़ रहा हूं. टीना पूछती हैं तो आप मुझसे चाहते क्या हो. शालीन कहते हैं कि मैं ईमानदारी से जानना चाहता हूं कि आपका क्या है. इस पर टीना कहती हैं कि कितनी बार बोलू शालीन मेरे मन में तुम्हारे लिए फीलिंग्स हैं मैं केयर भी करती हूं और क्या चाहते हो तुम कि मैं तुम्हारे फेस पर बोलूं.  

टीना कहती हैं कि मैं अगर आपके पास बात करने आती तो यही होता कि देखो वो फिर उसके पास चली गई. टीना कहती है कि शालीन मेरी धज्जियां उड़ रही है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अग्रेसिव रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती टीना
शालीन कहते हैं कि तुमने मुझसे हमारे बेबी को लेकर बात की थी. टीना कहती हैं कि मुझे नहीं लगता है कि कुछ हो सकता है क्योंकि तुम बहुत अग्रेसिव हो. मुझे इस घर में खुश रहना है मुझे ब्रेक लेना है क्योंकि तुम प्रॉमिस ब्रेक करते हो. इस पर शालीन कहते हैं कि मैं कैसे अग्रेसिव इस पर टीना कहती हैं कि चलो मैंने फेक किया है. मैं आपके साथ खेल गई हूं. ये सारा ब्लेम मैं अपने ऊपर लेती हूं. मैं बहुत गंदी औरत हूं मेरे पास दिल नहीं है. सब मेरी गलती है.

इस पर शालीन कहते हैं कि तुम्हे क्या हो गया है. मै ये चाहता हूं कि तुम कहो कि नहीं ‘शा’ सब रियल है. टीना कहती हैं कि तुमने मुझे वो सब याद दिला दिया है जिसके साथ मैं पांच साल रिलेशनशिप में थी तुम उसी की तरह कॉपी पेस्ट हो क्योंकि उसी की तरह तुम भी अग्रेसिव हो. मैं अग्रेसिव रिलेशनशिप में नहीं रह सकती हूं. शालीन कहते हैं कि ये तुम्हारी वजह से है क्योंकि कंफ्यूज रहती हो. शालीन कहते हैं कि टीना मैं वो आदमी हूं जो तुम्हारे साथ खड़ा रहूंहा और वर्ल्ड को गलत प्रूव कर सकता हूं.

शालीन ने साजिद से भी करवाई क्लीयरिफिकेशन
शालीन साजिद को भी बुलाते हैं और पूछते हैं कि जब आप कह रहे थे कि टीना मुझसे ऊंची आवाज में बात कर रहे थे तो मैंने ये कहा था कि टीना ने ऐसा नहीं किया. इस दौरान भी टीना और शालीन के बीच बहस हो जाती है. शालीन कहते हैं कि इसे लगता है कि मैं झूठ बोलता हूं. इस पर साजिद टीना को कहते हैं कि यहां तू विलेन हैं.

इस पर साजिद ये भी कहते हैं कि ये दो लोगों की लाइफ है कुछ भी करो. इसके बाद साजिद शालीन को ये भी कहते ह कि तुम 15-20 साल के नहीं हो. साजिद कहते हैं कि शालीन टीना के मामले में कोई कंफ्यूजन है तुम्हे इस पर शालीन कहते हैं नहीं लेकिन टीना कहती है कि मैं कंफ्यूज हूं इसके बाद साजिद शालीन से कहते हैं कि पहले इसे कंफ्यूजन क्लियर करने दो.  

ये भी पढ़े:
Sunil Grover Sells Milk: कड़ाके की ठंड में दूध बेचने निकला कॉमेडियन! लोग बोले- भइया पानी थोड़ा कम मिलाया करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget