एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने अंकित गुप्ता को लगाई फटकार, साजिद खान के नॉमिनेशन से खुश हुए लोग, बोले- 'मजा आ गया'

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में इस हफ्ते 7 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए. इस टास्क के दौरान अंकित गुप्ता को बिग बॉस ने फटकार भी लगाई.

Bigg Boss 16 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में हर हफ्ते नॉमिनेशन टास्क होता है और वीकेंड का वार में किसी न किसी कंटेस्टेंट के अपने घर जाने की बारी आ जाती है. इस हफ्ते भी नॉमिनेशन टास्क हुआ और कई कंटेस्टेंट बेघर होने के लिए चुने गए. हैरानी की बात थी कि, पहली बार साजिद खान और उनकी मंडली नॉमिनेशन में है. शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और टीना दत्ता साजिद खान के ग्रुप में बताए जाते हैं, इसलिए उन्हें साजिद की मंडली कहा जाता है.

साजिद की मंडली से नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

इस हफ्ते शिव ठाकरे ने नई कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया को बनाया, जिस पर घर में खूब बवाल खड़ा हुआ. इसके बाद नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को नॉमिनेट किया. शिव ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को, सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने शालीन भनोट को, अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे को और प्रियंका ने साजिद खान को. आखिर में अंकित गुप्ता ने टीना दत्ता को नॉमिनेट किया.

अंकित गुप्ता को मिली फटकार

टीना दत्ता को नॉमिनेट करने की अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की वजह बिग बॉस को बेतुकी लगी. अंकित ने रीजन दिया कि, टीना लास्ट बची हैं तो वह उन्हें नॉमिनेट कर रहे हैं. बिग बॉस ने उन पर तंज कसा. बिग बॉस ने अंकित से कहा, “8 हफ्ते हो गए हैं सीजन को और आप कह रहे हैं कि कोई रीजन नहीं है.” इस पर बीच में टीना कूद जाती हैं और अंकित को सलाह देती हैं कि, वह क्या कहें. इस पर उन्हें भी फटकार मिल जाती है. बाद में अंकित टीना दत्ता के बताए रीजन को कहते हैं, जिस पर बिग बॉस उन्हें ताने मारते हैं.

साजिद खान के नॉमिनेशन से खुश हुए लोग

जब से साजिद खान 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने हैं, तब से लोग इसका विरोध कर रहे हैं. साजिद 'मीटू' आरोपी हैं. बहरहाल, पहली बार साजिद को नॉमिनेट किया गया और इस बात से लोग काफी खुश हैं. लोगों का कहना है कि, अब वे साजिद खान को एविक्ट करेंगे.

फिलहाल, इस हफ्ते शो में पहले से ही एमसी स्टैन नॉमिनेटेड हैं. उनके अलावा शिव, साजिद, सुंबुल, साजिद, टीना और प्रियंका को नॉमिनेट किया गया. कुल मिलाकर 7 कंटेस्टेंट बिग बॉस से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Day 58 Written Update: शिव ने टीना के अरमानों पर फेरा पानी, निमृत को बनाया घर का नया कैप्टन, जानिए-58 वें दिन का पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी
'मोहब्बत करो तो ऐसे वरना मत करो...', फ्लाइट में हिना खान संग रोमांटिक हुए पति रॉकी जसवाल, वीडियो वायरल
'मोहब्बत करो तो ऐसे वरना मत करो...', फ्लाइट में हिना खान संग रोमांटिक हुए पति रॉकी
शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ
शगुफ्ता अली ने नहीं की शादी, 26 साल की डेटिंग के बाद पार्टनर की हो गई थी डेथ

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget