एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: तो क्या बिग बॉस 16 से होने वाली है Salman Khan की छुट्टी? इस शख्स के होस्ट बनने की उड़ी अफवाह

Rohit Shetty Host Bigg Boss 16: टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस जल्द अपने सीजन 16 के साथ छोटे परदे पर वापसी कर सकता है. इस बीच शो के होस्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

Rohit Shetty Host Bigg Boss 16: टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 (Bigg Boss Season 16) को लेकर अटकलें शुरू हो गई है. जल्द ही यह शो कलर्स पर अपने नये सीजन और नये कंटेस्टेंट्स के साथ छोटे परदे पर वापसी कर सकता है. इस दौरान रोजाना शो के लिए नये-नये कंटेस्टेंट्स के नाम जुड़ रहे हैं. बहुत से टीवी सेलेब्स और सोशल मीडिया स्टार्स के 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में भाग लेने की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच शो के होस्ट को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है. खबरें थी कि इस बार बिग बॉस से सलमान खान (Salman Khan) की छुट्टी होने वाली है. इस खबर से फैंस परेशान हो गए हैं कि क्या वाकई सुपरस्टार सलमान खान, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 Contestants) में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर नहीं आएंगे? 

दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस सलमान खान के होस्ट न होने की खबर से निराश हो गए थे. ऐसी खबरें थी कि इस साल बिग बॉस को सलमान खान (Salman Khan) नहीं बल्कि मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होस्ट करेंगे. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) फिलहाल खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke khiladi 12) को होस्ट कर रहे हैं. रोहित शेट्टी अपने आम में एक बड़े फिल्म निर्माता तो हैं ही साथ टीवी शोज में उनकी होस्टिंग भी फैंस को पसंद आती है. ऐसे में बिग बॉस के लिए रोहित शेट्टी का नाम सामने आ रहा था. हालांकि इन अफवाहों के बीच मेकर्स ने सफाई पेश करके फैंस को राहत दी है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया, 'रोहित शेट्टी को 'बिग बॉस 16' को होस्ट करने के लिए संपर्क नहीं किया गया है. रोहित शेट्टी के करीबी सूत्रों ने अफवाहों का खंडन किया निर्देशक 'बिग बॉस 16' को होस्ट नहीं करने वाले हैं. किसी ने भी रोहित शेट्टी को शो के लिए अप्रोच नहीं किया है.' चैनल ने भी इस खबर को बेबुनियाद बताया है. रोहित शेट्टी काफी लंबे समय से स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 12)' होस्ट कर रहे हैं. ये हर बार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है. 'खतरों के खिलाड़ी' को होस्ट करते हुए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Host) ने छोटे परदे पर दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. ऐसे में बिग बॉस के होस्ट के लिए सलमान के बाद रोहित शेट्टी का नाम सामने आना लाजिमी है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

बिग बॉस 16 (Big Boss 16) की बात करें तो यह शो इसी साल अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है. कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार शो में लॉक अप विजेता मुनव्वर फारूकी, टिकटोक स्टार फैसल शेख और टीवी अभिनेता शिविन नारंग, विवियन डीसेना और इंटरनेट सनसनी विशाल पांडे को बिग बॉस 16  में नजर आ सकते हैं.

Salman Khan को Bigg Boss 16 के लिए मिल रही है इतनी मोटी रकम, अमाउंट जान उड़ जाएंगे आपके होश!

Bigg Boss 16 की इस दिन से होगी शुरुआत! दिव्यांका त्रिपाठी समेत ये सितारे आ सकते हैं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget