एक्सप्लोरर

सलमान के फिल्मी अवतार से लेकर पहले कंटेस्टेंट के नाम तक....Bigg Boss 16 से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स

Bigg Boss 16: इस बार बिग बॉस सीजन 16 में कुछ नियमों में फेरबदल किया गया है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में होस्ट सलमान खान यही बता रहे हैं कि इस बार बिग-बॉस खुद गेम खेलेगा.

Bigg Boss 16 Latest Updates: टीवी के सबसे ज्यादा चर्चित शो 'बिग बॉस सीजन 16' जल्द ही 1 अक्टूबर को शुरू होने वाला है. शो के कई प्रोमो भी जारी हो चुके हैं. इस बार शो की थीम और नियमों में काफी बदलाव किए गए हैं. शो के होस्ट सलमान खान (Salmna khan As Host) प्रोमो में फिल्मी अवतार में नजर आ रहे हैं. बिग बॉस सीजन 16 में कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर बिग-बॉस 16 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फैंस नये सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग-बॉस खुद शो का हिस्से होंगे और खेलेंगे. आइए हम आपको बिग बॉस सीजन से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स बता रहे हैं.  

सलमान खान का फिल्मी अवतार

इस बार बिग बॉस के प्रोमो के लिए सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) टोटल फिल्मी अवतार में नजर आ रहे हैं. सलमान ने गब्बर बनकर डराया भी है तो कांचा बनकर शो का भौकाल टाइट कर दिया है. फैंस को सल्लू भाई का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है. 

बिग बॉस खुद खेलेंगे का क्या है मतलब? 

बता दें कि, बिग बॉस हाउस में इस बार नियम बदल रहे हैं. पिछले 5 सालों में कंटेस्टेंट्स ही गेम खेलते रहे हैं लेकिन इस बार खुद ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस खुद गेम खेलेंगे. हालांकि ये तो शो प्रीमियर होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर माजरा क्या है?  यह पता नहीं चल पाया है कि बिग बॉस प्रतियोगियों के साथ शारीरिक रूप से खेलेंगे या नहीं.

बिग बॉस 16 फर्स्ट कंटेस्टेंट 

इस वीकेंड, चैनल ने इस सीज़न के पहले कंटेस्टेंट गौतम सिंह विज (Gautam Singh Vij) के नाम का खुलासा किया है. गौतम एक टीवी अभिनेता हैं और साथ निभाना साथिया 2, पिंजरा खूबसूरती का, तंत्र, नामकरण और इश्क सुभान अल्लाह सहित लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 6 साल से अधिक समय से टेलीविजन उद्योग का हिस्सा हैं. गौतम के अलावा टीवी अभिनेत्री चांदनी शर्मा का नाम भी कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आया है. 

बिग बॉस प्रीमियर डेट 

यह शो 1 अक्टूबर को रात 9.30 बजे प्रीमियर के लिए तैयार है। प्रीमियर एपिसोड को दो भागों में विभाजित किया जाएगा और शनिवार और रविवार को प्रसारित किया जाएगा। यह शो सोमवार-शुक्रवार से रात 10 बजे से प्रसारित होगा।

बिग बॉस 16 थीम

बिग बॉस के डिजाइनर ओमंग कुमार हर सीजन में शानदार सेट बनाने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी वह बिग बॉस सीजन 16 में शानदार सेट तैयार करेंगे. सीजन 16 में बिग बॉस की थीम और फॉर्मेट भी नया होगा. सलमान ने एक प्रोमो में बताया था कि, इस बार बिग-बॉस हाउस में ग्रेवेटी से लेकर दिन-रात तक बदल सकते हैं.

ये स्टार्स हो सकते हैं बिग-बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स

रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 16 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के की सूची में एक्टर शिविन नारंग, शालीन भनोट, कनिका मान, जन्नत जुबैर और टीना दत्ता, फिल्म निर्माता साजिद खान, अभिनेत्री श्रीजिता डे, इमली फेम सुम्बुल तौकीर, कुबूल है फेम सुरभि ज्योति का नाम शामिल है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, यूट्यूबर ने दिए 20 लाख रुपये
असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, दिए 20 लाख रुपये
कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मिलकर फफक पड़ीं दीपिका कक्कड़, खुद का दर्द बयां कर जीता सबका दिल
कैंसर से जूझ रहे बच्चों से मिलने पहुंचीं दीपिका कक्कड़, खुद का हाल बताकर हुई इमोशनल
KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget