एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Finale: अब्दू को देखते ही खुशी से झूम उठेंगे शिव, फिनाले में फिर एक साथ होगी मंडली, जानिए टॉप 5 हाइलाइट्स

Bigg Boss 16 Finale Highlights: बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में एक बार फिर मशहूर मंडली के सदस्य शामिल होने वाले हैं. मगर फिनाले से पहले आइए पांच हाइलाइट्स पर नजर डालते हैं.

Bigg Boss 16 Finale Highlights: बिग बॉस 16 आज रात अपने फिनाले के लिए तैयार है. शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, शालिन भनोट और अर्चना गौतम में से एक ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा। होस्ट सलमान खान के साथ सनी देओल और अमीषा पटेल शामिल होंगे. जबकि कंटेस्टेंट्स भी फिनाले एपिसोड में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे. आइए एक नजर डालते हैं बिग बॉस 16 के फिनाले के 5 बड़े इवेंट में पर.. 

1. बिग बॉस साबित होंगे मझे हुए खिलाड़ी

सीजन की शुरुआत में बिग बॉस ने दर्शकों के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी बताया था किया कि इस बार वह भी खेल खेलेंगे. शो में अब तक हमने देखा कि कैसे बिग बॉस ने घरवालों के बीच झगड़े भड़काने की कोशिश की और कभी-कभी शांतिदूत की भूमिका भी निभाई. बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के साथ गपशप करते नजर आ रहे थे और स्टैन से रैपिंग भी सीख रहे थे. वह खेल के हर चरण में पूरी तरह से शामिल थे और इसे सबसे सक्रिय रूप से खेलते थे.

2. होगी शाजिद खान की एंट्री

फिल्म निर्माता साजिद खान की बिग बॉस 16 में एंट्री से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था. #MeToo कैंपेन के दौरान कई महिलाओं की तरफ से साजिद खान पर आरोप भी लगाए गए. मगर शो में उनकी एंट्री एक हीरो की तरह हुई. इस शो में उन्हें अपनी छवि सुधारने का मौका भी दिया गया. घर में बड़े भाई के रूप में सम्मानित साजिद खान को सबका दिल जीतने की पूरी कोशिश करते हुए देखा गया क्योंकि वह फिर से काम पर वापस जाने की तैयारी कर रहे थे. फिनाले से कुछ हफ्ते पहले साजिद खान को घर छोड़ कर जाना पड़ा.

3. शिव-प्रियंका का डांस

‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले से पहले इसके प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इस बीच कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और प्रोमो शेयर किया है. सामने आए वीडियो में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक-दूसरे के साथ खड़े रहे. दोनों की आंखों में टशन साफ देखा जा सकता है. दोनों ब्लैक आउटफिट में स्वैग के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्हें एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि शिव और प्रियंका फिनाले में डांस करते नजर आएंगे.

4. अब्दु को देखते ही शिव लगा लेंगे गले

बिग बॉस 16 की मंडली जो पूरे सीजन के दौरान लाइमलाइट में बनी रही. फिनाले में मंडली का रीयूनियन होने वाला है. शो के प्रोमो के साथ कुछ बीटीएस (BTS) वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें यह दिखाया गया है कि कंटेस्टेंट्स क्या कर रहे हैं. मंडली के सदस्यों में साजिद खान (Sajid Khan), अब्दु रोजिक (Abdu Rozik), सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) हैं. तीनों आज रात के एपिसोड में स्पेशल परफॉर्मेंस देते दिखाई देंगे. प्रोमो में दिखाया गया है कि जब शिव, अब्दू को देखते हैं तो उन्हें गले लगा लेते हैं. 

5. विनर को ट्रॉफी देंगे सलमान खान

बिग बॉस का मौजूदा सीजन अपने ग्रैंड फिनाले में विनर के ऐलान के बाद खत्म हो जाएगा. देर रात शो के होस्ट सलमान खान जनता की तरफ से आए वोट के जरिए उस कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान करेंगे जो बिग बॉस का खिताब अपने नाम करेगा. इस बार शो के विनर के लिए शिव, प्रियंका, अर्चना, शालीन और एमसी स्टैन दावेदारी पेश करेंगे.

ये भी पढ़ें -  Bigg Boss 16 Grand Finale Live Updates: किसके सिर सजेगा बिग बॉस का ताज, सलमान खान आज सुनाएंगे जनता का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस' जीतने के बाद भी नहीं मिला काम, शिल्पा शिंदे ने सुनाई आपबीती, अब मुंबई से दूर कर रही हैं खेती-बाड़ी
'बिग बॉस' जीतने के बाद भी नहीं मिला काम, शिल्पा शिंदे ने सुनाई आपबीती, अब मुंबई से दूर कर रही हैं खेती-बाड़ी
शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप, बोलीं- मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप, बोलीं- मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था
'रामायण' पर रामानंद सागर ने पानी की तरह बहाया था पैसा, एक एपिसोड पर खर्च होते थे इतने लाख
'रामायण' पर रामानंद सागर ने पानी की तरह बहाया था पैसा, एक एपिसोड पर खर्च होते थे इतने लाख
'मौत से भी ज्यादा दर्दनाक...' 2 शादी के बाद भी अकेले रह गए टीवी के श्री कृष्ण, एक्स वाइफ पर लगाए थे ऐसे-ऐसे आरोप
2 शादी के बाद भी अकेले रह गए Tv के श्री कृष्ण, एक्स वाइफ पर लगाए थे ऐसे आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget