एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 39 Written Update: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों का हुआ लॉयलिटी चेक, जानिए- बिग बॉस के घर का 39वें दिन का पूरा अपडेट

Bigg Boss 16 Day 39 Written Update: बिग बॉस के घर में 39वां दिन काफी हंगामेदार रहा. टमाटर को लेकर गोरी और शिव के बीच काफी बहस हुई. वहीं नॉमिनेशन टास्क के बाद सुंबुल और शालीन के बीच भी काफी लड़ाई हुई.

Bigg Boss 16 Day 39 Written Update: बिग बॉस सीजन 16 में कंटेस्टेंट राशन और खाने को लेकर सबसे ज्यादा झगड़ा कर रहे हैं. हर दिन घरवालों का मुद्दा राशन ही बना हुआ है. 39वें दिन भी टमाटर को लेकर शिव और गोरी में घमासान हुआ. वहीं सुंबुल में अपना स्टैंड लिया तो शालीन का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया. नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के रिश्तों की लॉयलिटी चेक भी देखने को मिली चलिए जानते हैं 39वें दिन और क्या-क्या हुआ?

राशन डिलीवरी टास्क रहा इंटरेस्टिंग
8 नवंबर के एपिसोड की शुरुआत राशन डिलीवरी टास्क से होती है. इस दौरान साजिद और उनका ग्रुप शर्त भी लगाते रहते हैं. इसके बाद निमृत डिलीवरी एग्जीक्यूटिव बनती हैं और सुंबुल का राशन डिलीवर करती हैं और स्टेन का कैंसिल करती हैं. वहीं साजिद शालीन का राशन डिलीवर करते हैं और अंकित का राशन लौटा देते हैं. वहीं अर्चना सौंदर्या को राशन डिलीवर करती हैं और निमृत का लौटा देती हैं. इसके बाद बिग बॉस प्रियंका को बुलाते हैं और अंकित के बर्थडे के लिए केक भिजवाते हैं जिस पर सभी घरवालें खुश हो जाते हैं.

सुंबुल और शालीन के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा
टीना की जगह साजिद को राशन की डिलीवरी करने पर शालीन संबुल से नाराज हो जाते हैं. इसके बाद शालीन भनोट सुंबुल तौकीर खान को काफी भला-बुरा सुनाते भी हैं. वहीं शालीन सुंबुल से पूछते हैं उन्हें टीना से क्या प्रॉब्लम है. सुंबुल कहती हैं कि मेरी मर्जी है मुझे एक कारण देना था मैंने दे दिया. शालीन कहते हैं कि मैं इसकी वजह बन रहा हूं. शालीन कहते हैं कि आप पूरे हफ्ते का राशन कैसे किसी का छिन सकती हैं. वो आपके साथ खड़ी रही हैं. सुंबुल कहती हैं कि साजिद भी मेरे साथ खड़े रहे हैं. इसके बाद सुंबुल कहती हैं कि आप कौन हैं मुझसे उनके लिए लड़ने वाले. मुझपर चिल्लाने वाले. इस चीज के बाद अब ये नॉर्मल नहीं होगा.

 

'लॉन्ग सन' और 'शार्ट सन' में शालीन भनोट से पूछे गए सवाल
इसके बाद 39वें दिन की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. गार्डन एरिया में बैठकर शिव, अर्चना और गौतम सौंदर्या मजाक करते हैं. साजिद और अब्दु का लॉन्ग सन और शार्ट सन शो भी शुरू होता है. इस दौरान साजिद खान और अब्दु रोज़िक शालिन भनोट से सवाल पूछते हैं कि क्या वह टीना के साथ एक फिल्म देखना पसंद करेंगे या एक टन चिकन लेंगे. इस पर शालीन चिकन को सिलेक्ट करते हैं. साथ ही यह पूछे जाने पर कि कौन ज्यादा सुंदर है, वह कहते हैं कि यह सब दिल की बात है, इसलिए वह टीना के ऊपर निमृत को चुनते हैं.

टमाटर को लेकर शिव और गोरी के बीच हुई महाभारत
शिव ठाकरे और गोरी नागोरी के बीच एक टमाटर को लेकर झगड़ा हो जाता है. शिव कहते हैं कि, वह गोरी की अकड़ निकालेंगे. इस पर गोरी कहती हैं कि, उन्हें ये सब न सुनाया जाए. बाद में शिव सौंदर्या से बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने खाना बनाने के लिए सारा राशन दिया, लेकिन गोरी से एक टमाटर मांगा गया तो वह नहीं उठीं. उनसे पहले भी खाना देने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं रुकीं. गोरी कहती हैं कि, उन्हें चोर कहा गया तो वह क्यों सामान देंगी. शिव ठाकरे बाद में कहते हैं, “इसकी अकड़ तो मैं निकालूंगा.” गोरी भी उन्हें खुला चैलेंज देती हैं. शिव कहते हैं कि ये एटिट्यूड घर पर रखो वहीं गोरी कहती है कि मैं ऐसा ही करूंगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अब्दु ने अपने फेवरेट चार सदस्यों को नॉमिनेट होने से बचाया
इसके बाद नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होती है. वहीं कैप्टन के विशेषाधिकार के तहत कैप्टन अब्दु अपने चार फेवरेट सदस्यों साजिद, शिव, निमृत और स्टेन को इस हफ्ते के नॉमिनेशन से बचा लेते हैं. नॉन फेवरेट कंटेस्टेंट में से तीन सदस्यों को एक टेंपरेरी बालकनी में जाना होता हैं और दो फेवरेट कंटेस्टेंट फूलों की दुकान पर खड़े होते हैं उनसे फूल लेकर सदस्यों को बालकनी में खड़े कंटेस्टेंट को देने होते हैं जिसे सबसे कम भूल मिलते हैं वो नॉमिनेट हो जाते है.इस दौरान लॉयलिटी चेक देखने को मिलता है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गोरी और सुंबुल हुई नॉमिनेट
नॉमिनेशन टास्क के पहले राउंड सबसे पहले अर्चना, गोरी और शालीन बालकनी में जाते हैं और शो में रहने के अपने कारण बताते हैं. इसके बाद सबसे ज्यादा फूल अर्चना और शालीन को मिलते हैं और वह सेव हो जाते हैं जबकि गोरी नॉमिनेट हो जाते हैं. सेकेंड राउंड में गौतम विग, टीना और सुंबुल बालकनी में जाते हैं और एक दूसरे के घर में ना रहने के कारण बताते हैं. इसके बाद टीना और गौतम को सबसे ज्यादा फूल मिलते हैं और सुंबुल नॉमिनेट हो जाती है.

 

शालीन और सुंबुल के बीच हुई तकरार
शालीन नॉमिनेशन टास्क के दौरान सुंबुल को सिर्फ एक फूल देते हैं इस बात से सुंबुल काफी हर्ट होती हैं. शालीन और सुंबुल के बीच काफी तकरार भी होती. सुंबुल कहती हैं जब बात सुंबुल और टीना में आती है तब शालीन कभी सुंबुल के लिए खड़े नहीं रहते हैं. सबसे पहले दोस्त मैं थी ना. शालीन कहते हैं, “मैं यहां किसी के लिए आया नहीं हूं. ना टीना के लिए ना सुंबुल के लिए. मेरे जो अपने हैं मैं उनके लिए खड़ा रहता हूं.” इस पर सुंबुल उन्हें ‘शट अप’ कहकर चुप करा देती हैं. बाद में शालीन यहां तक कह देते हैं कि, सुंबुल घर में उनकी वजह से टिकी हुई हैं. वरना वह बहुत पहले ही बाहर हो जातीं. शालीन कहते हैं कि जब तुम पैदा नहीं हुई थी तब मैं इस इंडस्ट्री में आ चुका था मुझसे ऐसे बात मत करो. सुंबुल कहती हैं कि मैं आपसे बात नहीं करूंगी. शालीन कहते हैं कि बिग बॉस ने इतना तुम्हें नहीं सिखाया होता जितना मैंने सिखाया होगा.


Bigg Boss 16 Day 39 Written Update: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों का हुआ लॉयलिटी चेक, जानिए- बिग बॉस के घर का 39वें दिन का पूरा अपडेट

प्रियंका, सुंबुल और गोरी हुए नॉमिनेट
नॉमिनेशन टास्क फिर शुरू होता है और बालकनी में सौंदर्या, अंकित और प्रियंका जाते हैं और एक दूसरे के घर में ना रहने का कारण बताते हैं. वहीं फूल देने के दौरान गौतम और शालीन के बीच लड़ाई हो जाता है. गौतम कहते हैं कि शालीन ने फूल चुराकर प्रियंका को दिया है. इस राउंड में प्रियंका नॉमिनेट हो जाती हैं. इसी के साथ नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल, गोरी और प्रियंका नॉमिनेट हो जाते हैं. इसके बाद शालीन और टीना का भी झगड़ा हो जाता है. टीना शालीन को कहती हैं कि अपने घर पर एक्टिंग करना मेरे साथ मत करना. इसी के साथ 39वें दिन का एपिसोड खत्म हो जाता है. कल अब्दु को घरवाले उनकी कैप्टेंसी के लिए नंबर देंगे.

ये भी पढ़ें:-Shoaib Malik से तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने लिखा ये पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा है हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget