एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13: शो से बाहर होने के बाद खेसारी लाल यादव ने सिद्धार्थ को लेकर दिया ये बड़ा बयान

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खेसारी लाल यादव ने इस बारे में खुलासा किया कि शो के मौजूदा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला उनके साथ गलत तरीके से पेश आए थे.

हाल ही में कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में एक चौंकाने वाले मोड़ सामने आया है. बीते एपिसोड में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव शो से बाहर हो गए हैं. खेसारी का बिग बॉस के घर से जाना जनता की तरफ से दिए गए वोटों के मुताबिक नहीं बल्कि घरवालों के मुताबिक की गई वोटिंग के मुताबिक है. बिग बॉस ने एक सवाल के साथ घरवालों को उस कंटेस्टेंट का नाम नॉमिनेट करने के लिए कहा जो इस शो में आगे जाने के काबिल नहीं हैं. शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने खेसारी लाल यादव का नाम लिया, जिसके बाद वह शो से बाहर हो गए.

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद खेसारी लाल यादव ने इस बारे में खुलासा किया कि शो के मौजूदा कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला उनके साथ गलत तरीके से पेश आए थे. इतना ही नहीं अपनी एग्रेसिवनेस की वजह से उन्होंने खेसारी को टॉर्चर किया, जिसकी वजह खेरासी काफी तकलीफ में थे.

शो के दौरान हमने देखा था कि जिस वक्त खेसारी शो से बाहर जा रहे थे उस वक्त सिद्धार्थ को अपनी गलतियों का एहसास हुआ. हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी ने कहा, ''सिद्धार्थ ने दो हफ्ते तक मुझे बहुत सताया, जिस वजह से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं. इस वजह से मेरे लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा हुए. तीसरे हफ्ते में, उन्होंने मुझे समझने की कोशिश की और हमारे बीच बॉन्डिंग भी नजर आई. उन्हें अपनी गलती का एहसास तब हुआ और जब मैं घर से बाहर जा रहा था, इन बातों से मैं सबसे ज्यादा आहत था.''

बिग बॉस 13: शो से बाहर होने के बाद खेसारी लाल यादव ने सिद्धार्थ को लेकर दिया ये बड़ा बयान

घर में अपने अनुभव के बारे में, खेसारी कहते हैं, “यह मेरे लिए एक बुरा अनुभव था. शो का फॉर्मेट मुझे सूट नहीं करता है. घर में इंसान शैतान बन गए हैं. उन्हें लगा कि केवल एक-दूसरे को गाली देने से उन्हें शो में प्रमुखता मिलेगी. मैंने इस तरह की जिंदगी कभी नहीं गुजारी. मैं बेकार के झगड़ों में पड़ कर दूसरों को फिजूल की गालियां नहीं दे सकता हूं. "

अपने अचानक घर से बेघर होने पर खेसारी कहते हैं, "यदि दर्शकों के मतदान के मुताबिक वोट ऑउट होना होता तो हिमांशी बेदखल हो जाती. यदि मैं घर में रहता तो मेरे फैंस मुझे फिनाले तक ले जाते."

शो के टॉप तीन कंटेस्टेंट्स के बारे में पूछे जाने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि उन्हें यह भी लगता है कि शहनाज़, पारस और सिद्धार्थ टॉप 3 के दावेदार हैं.

यहां पढ़ें

'बिग बॉस 13' में शहनाज़ गिल ने मुंबई को बताया भारत की राजधानी, खूब हंसे कंटेस्टेंट

बिग बॉस 13' में एक बार फिर शुरू हुआ आसिम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला का झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget