एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13- जारी हुआ शो का पहला पोस्टर, सलमान खान बने स्टेशन मास्टर

बिग बॉस 13 के लिए कमर कस चुके निर्माता अब शो को लॉन्च करने के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं. कंटेस्टेंट्स को फाइनल किए जाने की खबर के साथ-साथ नए सीजन के प्रोमो शूट किए जाने की भी खबरें सामने आई हैं.

देश का सबसे बड़ा और विवादास्पद रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का अगला सीजन अपनी तैयारी की तरफ आगे बढ़ रहा है. शो से जुड़ी ऐसी खबरें आती रही हैं कि निर्माता नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स को फाइनल करने में लगे हुए हैं. इसी बीच कलर्स की तरफ से शो के लिए सलमान खान के पहले लुक का खुलासा कर दिया गया है. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर कलर्स ने एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर में बिग बॉस सीजन 13 के प्रोमो में नजर आने वाले सलमान खान के लुक का खुलासा हुआ है. तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि सलमान पिछले सीजन में पाइलट, सिंगर, माली और शरारती पड़ोसी बनने के बाद इस बार स्टेशन मास्टर बने नजर आने वाले हैं.

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग के अंतिम चरण के लिए जयपुर जाने से पहले, अभिनेता ने शो के चार प्रोमो शूट किए. अभिनेता के एक फैन क्लब ने ट्विटर पर स्टेशन मास्टर के रूप में सलमान के लुक को शेयर किया गया है.

एक नज़र तस्वीर पर डालें:

बता दें बिग बॉस का घर इस साल लोनावला से मुंबई के फिल्मसिटी में लाया गया है. इस साल यह घर केवल नामी सेलिब्रिटीज के लिए खोला गया है और किसी भी आम व्यक्ति को शो में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कथित तौर पर, गायक आदित्य नारायण, टीवी अभिनेता शिविन नारंग और मॉडल-अभिनेत्री मुग्धा गोडसे जैसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने शो के लिए साइन किया हैं और वे बिग बॉस 13 के घर में बंद होने के लिए तैयार हैं.

इनके अलावा राजपाल यादव, चंकी पांडे, टीवी अभिनेत्री देवोलिना बनर्जी, वरीना हुसैन, राकेश वशिष्ठ, अंकिता लोखंडे, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, मेघना मलिक, राजीव खंडेलवाल, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, दयानंद जैसे नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, कंटेस्टेंट्स के नाम की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है.

यह शो सितंबर के अंत तक ऑनएयर किया जाएगा.

आने वाले सीजन की मेजबानी के साथ सलमान खान इस शो के लिए 10वां सीजन होस्ट कर रहे होंगे. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी पहले तीन सीजन में शो के होस्ट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget