एक्सप्लोरर

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाले हैं अभिनेता चंकी पांडे?

एंडेमोल और कलर्स टीवी ने बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन को 'बिग बॉस 13' के लिए फाइनल कर लिया है, वह और कोई नहीं बल्कि चंकी पांडे हैं.

देश के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का बीता सीनज काफी निराशाजनक रहा, अब शो के मेकर्स नए सीजन के लिए कमर कस रहे हैं. टीवी की लोकप्रिय बहू दीपिका कक्कड़, जो इन दिनों 'कहां हम कहां तुम' में दिखाई दे रही हैं, ने 'बिग बॉस 12' का खिताब जीता था.

शो के निर्माता इन दिनों में 'बिग बॉस 13' के लिए लोकप्रिय हस्तियों को फाइनल करने में व्यस्त हैं. पिछले सीज़न से अलग इस शो में किसी भी कॉमनर्स को लेने का प्लान नहीं किया गया है. इससे पहले हमने आपको बताया था कि शो के लिए अभिनेत्री रश्मि देसाई और टीना दत्ता से संपर्क किया गया है.

हालिया चर्चा के मुचाबिक, एंडेमोल और कलर्स टीवी ने बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन को 'बिग बॉस 13' के लिए फाइनल कर लिया है. हम बात कर रहे हैं चंकी पांडे की. जी हां, टेलिचक्कर की एक रिपोर्ट में 'बिग बॉस' के घर में चंकी पांडे की एंट्री की पुष्टि की गई है.

View this post on Instagram
 

Happy Diwali????????????????

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday) on

प्रोफेशलन लाइफ में चंकी पांडे अपनी अगली फिल्म, जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर हैं, 'साहो' में दिखाई देंगे. वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी काम करते नजर आएंगे.

चंकी की बेटी अनन्या पांडे ने मई में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में सह-अभिनेता टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी.

'बिग बॉस 13' के बारे में बात करें तो रियलिटी शो को 29 सितंबर से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किए जाने की उम्मीद है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले सीजन में हॉरर की थीम हो सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा को भी 'बिग बॉस 13' के लिए पुष्टि की गई है. 'नागिन 3' और 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री पवित्रा पुनिया की तरफ से भी शो के हिस्सेदारी लेने की बात चल रही है.

गॉसिप के गलियारे में यह बात भी गूंज रही है कि 'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम से 'बिग बॉस 13' के लिए संपर्क किया गया है, और वह 'बिग बॉस' के घर में एंट्री करने की इच्छुक हैं. 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री ने बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करने के बाद काफी सुर्खियां बटोरीं.

दयानंद शेट्टी, मेघना मलिक और पूजा बनर्जी सहित कई टीवी सेलेब्स को इस शो के लिए संपर्क किया गया है.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जो अगली फिल्म 'दबंग 3' में दिखाई देंगे, शो की मेजबानी करना जारी रखेंगे. हमें यह देखने के लिए दो महीने तक इंतजार करना होगा कि आखिरकार 'बिग बॉस 13' के घर में कौन-कौन जाएगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget