एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: रोमिल-निर्मल की जोड़ी टूटी, शो में आया अनोखा ट्विस्ट

स हफ्ते कृति वर्मा और रोशमी बनिक के अलावा एक और कंटेस्टेंट इस शो से बाहर हुआ है. बिग बॉस के इस डबल एविक्शन ने घर के माहौल को मायूसी से भर दिया है.

आज के विकेंड का वार में एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान की वापसी हुई है. इस बार के विकेंड का वार थोड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते कृति वर्मा और रोशमी बनिक के अलावा एक और कंटेस्टेंट इस शो से बाहर हुआ है. बिग बॉस के इस डबल एविक्शन ने घर के माहौल को मायूसी से भर दिया है.

                                                 Highlights

मगर सलमान खान को यह पता है कि घर के माहौल को कैसे हल्का करना है, और इसके लिए उन्होंने घर के अंदर कुछ खट्टे-मीठे टास्क को पेश किया. सलमान ने एक कंटेस्टेंट की तरफ से दूसरे कंटेस्टेंट के लिए कही बातों के बारे में बताया, जिन्हें उस कंटेस्टेंट को पहचानना था उसके चेहरे पर एक कपकेक लगाना था. टास्क निश्चित रूप से बहुत सी छुपी हुई दुश्मनी को थोड़ा बहुत सामने लाने में कामयाब हुआ.

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: रोमिल-निर्मल की जोड़ी टूटी, शो में आया अनोखा ट्विस्ट

टीवी अभिनेता करण पटेल ने आज रात घर में एंट्री ली. करण का आना एक स्पेशल टास्क लेकर आता है, वह घर वालों को टास्क देते हैं कि कोई घरवाला अपनी कोई खास क्वालिटी दूसरे घरवालों को डोनेट करे. नेहा पेंडसे ने टास्क में श्रीसंत को अपनी एक क्वालिटी के मुताबिक सुझाव दिया कि वह अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाएं मगर क्रिकेट खिलाड़ी ने इस 'क्वालिटी' को लेने से इंकार कर दिया. श्रीसंत ने कहा, "मैं इसे स्वीकार नहीं कर रहा हूं. मैं खुद में काफी रियल हूं."

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: रोमिल-निर्मल की जोड़ी टूटी, शो में आया अनोखा ट्विस्ट

करण ने उन्हें इसे इज़्जत के साथ एक्सेप्ट करने के लिए कहा. इस बात पर श्रीसंत ने कहा इसे स्वीकार करने में किसी भी तरह के सद्भाव की जरूरत नहीं है. इसके बाद श्रीसंत गुस्से से भर जाते हैं और करणवीर उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं. श्रीसंत कहते हैं कि मुझे मानसिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कहने वाली नेहा पहले खुद की असलियत सामने लाएं.

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: रोमिल-निर्मल की जोड़ी टूटी, शो में आया अनोखा ट्विस्ट

शो में बॉलीवुड का तड़का लगाने लिए, सलमान के शो पर आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन अपनी आने वाली फिल्म लवयात्री के प्रमोशन के लिए आए.

सलमान बाद में श्रीसंत को टास्क में अधिक सक्रिय रहने की सलाह देते हैं. इस पर श्रीसंत का कहते हैं कि वह शो के लिए खुद को नहीं बदल सकते हैं. सलमान ने श्रीसंत से कहा कि आपको इस बात का हक है कि आप बार बार जाकर घर के मेन गेट को नॉक करें लेकिन आप याद रखें कि दरवाज़ा नहीं खोला जाएगा. श्रीसंत से सलमान ने कहा कि आप इतनी आसानी से घर से बाहर नहीं जा सकते. सुपरस्टार का कहना है कि उन्हें इस गेम में सरवाइव करने की जरूरत है, और यह उनके पास एकमात्र विकल्प है.

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: रोमिल-निर्मल की जोड़ी टूटी, शो में आया अनोखा ट्विस्ट

इस सप्ताह सुल्तानी अखाड़े में सलमान खान ने जसलीन और दीपिका को नॉमिनेट किया जहां दोनों एक दूसरे का सामना करते नजर आए. सुल्तानी अखाड़े में दीपिका और जसलीन पहले राउंड में एक दूसरे पर इल्जाम लगाती हुईं नजर आईं. दोनों ने अपने अपने प्वाइंट को लेकर एक दूसरे पर कई आरोप लगाए मगर पहले राउंड में जसलीन घर वालों की मदद से जीत जाती हैं. दूसरे राउंड में कुश्ती का खेल खेला गया जिसकी विजेता दीपिका बनती हैं.

इन सबके बीच, रोमिल-निर्मल, करणवीर और दीपिका घर से बाहर होने को लेकर डरे हुए नजर आए. वो इस बात को लेकर चिंतित थे कि बिग बॉस 12 के घर से आज रात कौन बाहर निकलेगा. आखिर में सलमान खान ने रोमिल और निर्मल का नाम लिया जिन्हें इस हफ्ते कृति और रोशमी के साथ घर से बेघर किया गया है.

मगर बाद में सलमान ने स्टेज पर रोमिल और निर्मल पर ये छोड़ दिया कि उनमें से कौन इस शो को छोड़ना चाहेगा. इस पर एक ही लम्हें में निर्मल ने कहा कि वो बिग बॉस के घर को छोड़ अपने घर जाना चाहेंगे. इस तरह रोमिल एक बार फिर बिग बॉस के घर में चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget