एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Day 19 Highlights: बिग बॉस ने नेहा, श्रीसंत और करणवीर को किया नॉमिनेट, अनूप ने जसलीन संग बिताई रोमांटिक शाम

श्रीसंत और करणवीर इस सजा की वजह से चिंतित नजर आए क्योंकि यदि घर वालों की तरफ से दिए गए वोटों की गिनती की जाए, तो जो लोग इस बार कालकोठरी की सजा काट रहे हैं वह सही नहीं है. इसे लेकर घर के नए कप्तान बने रोमिल के साथ श्रीसंत की झड़प होती है.

बिग बॉस के तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को कप्तानी टास्क के साथ-साथ चंद कंटेस्टेंट्स को काल कोठरी की सजा मिली. जहां पिछले एपिसोड की तरह इस एपिसोड में ही घरवालों ने जमकर झगड़ा किया. सुरभि राणा ने अपने तेवर का लेबल हाई ही रखा. साथ ही जसलीन से रूठे अनूप ने अपनी महबूबा को आखिर 'लव यू' कह ही दिया.

Highlights

बीते एपिसोड की तरह 19वें दिन भी घर के अंदर कप्तानी का कार्य जारी रहता है. श्रीसंत और रोमिल के बीच इस बात की चर्चा होती है कि नेहा, जो इस खेल में संचालक हैं, काफी मोडरेट दिखने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सोमी से पक्षपात कर रही हैं. अगले ही पल नेहा ने सोमी को दोनों हाथों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें इस कार्य के डिसक्वालिफाई कर दिया. उनके इस निर्णय के बाद खान बहने ने नेहा से काफी बहस की. घरवाले जिसमें खासकर दीपिका इस बात के लिए नेहा से खफा नजर आईं. हालांकि, नेहा अपने इस निर्णय पर अड़ी नजर आईं.

Bigg Boss 12 Day 19 Highlights: बिग बॉस ने नेहा, श्रीसंत और करणवीर को किया नॉमिनेट, अनूप ने जसलीन संग बिताई रोमांटिक शाम

नेहा और दीपिका में इस बात के लिए चर्चा होती है कि नेहा ने सोमी के लिए जो फैसला लिया वह बेहद गलत था. उधर नेहा, दीपिका को बताती हैं कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि सोमी दूसरे हाथ से जोर लगा रही थी. हालांकि, इस कप्तानी के टास्क में श्रीसंत ने शिवाशीष और सौरभ को आपस में इस बात पर राजी करा लिया कि शिवाशीष को रिंग छोड़ देनी चाहिए और एक महिला के जज्बे को सम्मान करते हुए सुरभि को कप्तानी दे देनी चाहिए, क्योंकि बतौर इस कार्य की संचालक नेहा भी दोनों के इस टास्क के साथ कठिनाइयां भुगत रही हैं. शिवाशीष के रिंग को छोड़ते ही सुरभि और रोमिल घर के नए कप्तान बनते हैं.

शो की अगली कड़ी में कालकोठरी की सजा का ऐलान होता है. घरवालों ने ज्यादातर इस दीपक और उर्वशी को कालकोठरी में भेजने का फैसला किया. चूंकि, नेहा, श्रीसंत और करणवीर ने खुद को नॉमिनेट किया था इस वजह से प्रायश्चित का हवाला देते हुए बिग बॉस ने इन तीनों को कालकोठरी की सजा दी. साथ ही बिग बॉस ने उन्हें अगले हफ्ते घर से बेघर करने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट भी कर दिया.

Bigg Boss 12 Day 19 Highlights: बिग बॉस ने नेहा, श्रीसंत और करणवीर को किया नॉमिनेट, अनूप ने जसलीन संग बिताई रोमांटिक शाम

श्रीसंत और करणवीर इस सजा की वजह से चिंतित नजर आए क्योंकि यदि घर वालों की तरफ से दिए गए वोटों की गिनती की जाए, तो जो लोग इस बार कालकोठरी की सजा काट रहे हैं वह सही नहीं है. इसे लेकर घर के नए कप्तान बने रोमिल के साथ श्रीसंत की झड़प होती है. श्रीसंत जेल को खेलने के लिए कहते हैं ताकि वह रोमिल को सबक सिखा सकें. साथ ही करणवीर की सुरभि के साथ लड़ाई होती दिखाई देती है. सुरभि ने श्रीसंत पर इस बात का इल्जाम लगाया कि उन्होंने सुरभि के ऊपर थूका है. वह श्रीसंत को धमकी देती हैं कि घर के बाहर वह श्रीसंत को उनकी औकात दिखाएंगी.

सुरभि और दीपक के बीच अनूप जलोटा और जसलीन के प्रेम को लेकर चर्चा होती है कि दोनों का प्यार कितना फेक लगता हैं. इसके साथ ही वे श्रीसंत को कहते हैं कि वह काफी डिप्लोमेटि बनते हैं.

Bigg Boss 12 Day 19 Highlights: बिग बॉस ने नेहा, श्रीसंत और करणवीर को किया नॉमिनेट, अनूप ने जसलीन संग बिताई रोमांटिक शाम

बिग बॉस ने इस बात की घोषणा की कि जसलीन और अनूप जलोटा एक्टिविटी एरिया में एक शानदार शाम गुजारेंगे. सभी घर वाले अनूप और जसलीन को सजाने का काम करेंगे. जसलीन ने इस बात का खुलासा करती हैं कि वे कभी भी अनूप के साथ डेट पर नहीं गई हैं और उनका बिग बॉस हाउस के अंदर यह पहला डेट होगा. अनूप जसलीन के साथ एक रोमांटिक डिनर पर जाते हैं. अपून को इस दौरान जसलीन के साथ रोमाटिन्क वक्त बिताने का मौका मिला. इतना ही नहीं अनूप और जसलीन एक दूसरे का हाथ थामे डांस करते हुए नजर आते हैं. इसके बाद अनूप घुटनों पर झुक कर जसलीन से अपने प्यार का इजहार करते नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget