एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Day 1 Updates: दीपिका कक्कड़ बनीं किचन क्वीन; नेहा पेंडसे ने दीपक ठाकुर पर साधा निशाना

खूबसूरत और स्वीट नेहा पेंडसे ने सिंगर दीपक ठाकुर और उनकी साथी उर्वशी वानी को टारगेट किया जिसकी वजह से शो का टेंपरेचर थोड़ा बढ़ता दिखाई दिया.

बिग बॉस 12 के पहले दिन मनोरंजन और झगड़ों का मिला जुला असर देखा गया. एक तरफ बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर अपने देसीपन के साथ सभी का मनोरंजन करते नजर आए, तो वहीं दूसरी तरफ अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच बिग बॉस के पहले टास्क 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' के दौरान आपस में थोड़ी नोंक-झोंक देखने को मिली. इस दौरान जोड़ियों से बदस्तूर अलग-अलग सवाल पूछे गए. सबसे पहले अनूप जलोटा और जसलीन मथारू से सवाल किए गए. खूबसूरत और स्वीट नेहा पेंडसे ने सिंगर दीपक ठाकुर और उनकी साथी उर्वशी वानी को टारगेट किया जिसकी वजह से शो का टेंपरेचर थोड़ा बढ़ता दिखाई दिया.

                               हाईलाइट्स

दीपिका कक्कड़ बनीं किचन क्वीन, ​​सफाई अभियान पर करणवीर बोहरा

बिग बॉस 12 के पहले दिन की शुरूआत फिल्म 'जुड़वां' के गाने 'चलती है क्या 9 से 12' से हुई. दीपिका कक्कड़ और सौरभ पटेल ने तुरंत किचन में अपनी जगह ली. जबकि करणवीर बोहरा घर में सफाई रखने की ज़िम्मेदारी लेते नजर आए. वह घर के सूखे और गीले कचरे को अलग करने के लिए सख्ती से निर्देश देते दिखे.

Bigg Boss 12 Day 1 Updates: दीपिका कक्कड़ बनीं किचन क्वीन; नेहा पेंडसे ने दीपक ठाकुर पर साधा निशाना

बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बढ़ाया शो का तापमान

बिग बॉस में सोमवार रात 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' के नाम से सीजन का पहला टास्क घोषित किया गया, जो शो में पहले हफ्ते के नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए बेहद अहम है. बिग बॉस के घर में बजने वाले बेल के बाद किसी सिंगल कंटेस्टेंट को बजर दबा कर किसी एक जोड़ी को चुनौती देनी होती है, जो उनके मुताबिक कमजोर हैं. एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान और हितेन तेजवानी इस टास्क में जज की भूमिका में थे. इस टास्क में अन्य घरवाले मॉडरेटर की भूमिका में थे जो यह तय करते नजर आए कि कौन शो के लिए ज्यादा स्ट्रॉन्ग है, चैलेंज करने वाला सिंगल कंटेस्टेंट या वो जोड़ी जिसे वह सिंगल कंटेस्टेंट बजर दबा कर चैलेंज करता है. उनका यह फैसला इस हफ्ते के नॉमिनेशन को भी प्रभावित करेगा.

Bigg Boss 12 Day 1 Updates: दीपिका कक्कड़ बनीं किचन क्वीन; नेहा पेंडसे ने दीपक ठाकुर पर साधा निशाना

घरवाले ढूंढ़ते नजर आए अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते के पीछे सच्चाई

सभी पागलपन के बीच अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी घर में चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों के बीच की नजदीकियां एक ऐसी गुत्थी हो गई है जो घर में रह रहे बाकी कंटेस्टेंट्स के गले की हड्डी बन चुकी है. 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' टास्क में बजर दबा कर सृष्टि रोड ने अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को इस टास्क के लिए चैलेंज किया. अनूप और जसलीन ने सभी के सवालों का जबाव दिया. दोनों ने एक दूसरे के लगाव को बेहद अलग बताया. एक-एक कर के घर के बाकी सदस्यों ने दोनों के रिलेशनशिप के पीछे की सच्चाई को खोजने के लिए उनसे कई सवाल किए.

नेहा पेंडसे ने दीपक ठाकुर लगाया आरोप

नेहा पेंडसे टास्क के दौरान गायक दीपक ठाकुर और उनकी फैन उर्वशी वानी की रणनीति पर सवाल उठाती नजर आईं. नेहा का कहना था कि उन्हें घर के कामों में भाग लेने में कोई दिलचस्पी नहीं नजर आती है. घर के बाकी कामों को लेकर भी उनके अंदर कोई उत्सुकता नहीं है. नेहा ने यह भी कहा कि दोनों के बीच कोई पर्सनल बॉन्डिंग भी नहीं है. दीपक को लेकर नेहा ने कहा कि वह अपने प्वॉइंट पर आने के बजाए हर बार भटक जाते हैं.

खान बहनों और शिवाशीष में हुई झूठी लड़ाई

शो के अंदर फिलहाल कोई भी लड़ाई का माहौल नहीं है. ये बात चंद कंटेस्टेंट्स को पचती नजर नहीं आ रही है, घर में होने वाले विवादों को लेकर खान बहनें खासा उत्साहित नजर आईं. दोनों बहनों और शिवाशीष ने यह योजना बनाई कि वह बाकी घर वालों के सामने झूठी लड़ाई करेंगे. उनकी लड़ाई को देख कर बाकी घर वालों को इसके झूठेपन की भनक लग गई. जिसे लेकर सभी चर्चा करते नजर आए.

शो के बाकी अपडेट्स के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाभारत' फेम दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं
'महाभारत' फेम दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget