एक्सप्लोरर

Bigg Boss 11: सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए जुबैर ने लगाए हैं ये आरोप

बता दें कि सलमान खान जुबैर के घर में किए जा रहे बर्ताव पर काफी गुस्सा हो गए. इसके बाद सलमान खान ने घरवालों से कहा भी था कि आप लोगों को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में विवादों का सिलसिला अब घर के बाहर भी पहुंच गया है. इस हफ्ते घर से बाहर होने वाले कंटेस्टेंट जुबैर खान ने शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस शिकायत पर एक्शन लेने से मना करते हुए इसे लोनावला थाने को भेज दिया है.

सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए जुबैर खान ने धमकी देने का आरोप लगाया है. जुबैर का आरोप है कि शनिवार को 'विकेंड का वार' के एपिसोड में सलमान ने उन्हें कहा, ''तेरे को कुत्ता बना दूंगा. तू बाहर निकल तुझे छोडूंगा नहीं, तेरे को मारूंगा. तुम्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिलेगा.''

बता दें कि सलमान खान जुबैर के घर में किए जा रहे बर्ताव पर काफी गुस्सा हो गए. इसके बाद सलमान खान ने घरवालों से कहा भी था कि आप लोगों को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है. वैसे शो के दौरान सलमान खान ने जुबैर के दाऊद इब्राहिम का दामाद होने के दावों को भी झूठा करार दिया.

पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस का कहना है इस शो की शूटिंग लोनवाला में हो रही है और यह घटना वहीं की है. मुंबई पुलिस ने जुबैर से कहा है कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकती और आपको लोकल पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए.

1

जुबैर खान ने शिकायत दर्ज करवाते हुए 'बिग बॉस' को फेक रिएलिटी शो बताया है और कहा है कि घर से बाहर निकलने के लिए उन्हें गोलियां खानी पड़ी. बता दें कि घर से बाहर होने से पहले जुबैर को तबीयत खराब होने के चलते हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा था और वहीं से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया.

जुबैर खान ने घर में एंट्री करते वक्त कहा था कि वह दाऊद इब्राहिम के दामाद हैं और इस शो में अपने बच्चों के लिए आए हैं. शो की शुरुआत से ही जुबैर का घरवालों के खिलाफ बर्ताव बहुत ज्यादा खराब था. पहले हफ्ते उन्हें ज्योति कुमारी, शिल्पा शिंदे, बंदगी कालड़ा और अर्शी खान के साथ घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
शाहरुख के ‘मन्नत’ का सपना कैसे हुआ पूरा? अनिल कपूर ने सुनाया बंगला खरीदने का दिलचस्प किस्सा
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं - 'दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना'
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
विपक्ष का बारिश ने बिगाड़ा खेल ?
27 का 'दंगल'..BJP का 'अंगद' बल!
Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget