Bigg Boss 11: बंदगी को नहीं है पुनीश के विजेता बनने की उम्मीद, ये रहा सबूत

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 के ग्रेंड फिनाले में 5 दिन का वक्त बाकी है. लेकिन ग्रेंड फिनाले से पहले ही धमाकेदार सीजन के विजेता को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
सीजन 11 की कंटेस्टेंट रहीं बंदगी कालरा ने भी विजेता के बारे में बात की है. एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बंदगी कालरा ने कहा है, ''मुझे आकाश ददलानी के घर से बाहर जाने पर दुख हुआ है. लेकिन मैं चाहती हूं अगर पुनीश शर्मा को पैसे से भरा ब्रीफकेस लेने का मौका मिलता है तो पुनीश को ले लेना चाहिए.''

बंदगी कालरा की इस बात से साफ हो जाता है कि वह पुनीश शर्मा को विजेता के दावेदार के रूप में नहीं देखती हैं. बंदगी कालरा ने पुनीश शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है, ''शो की शुरुआत से ही वह अच्छा खेल रहा है. टास्क में परफॉर्मेंस के दम पर ही वह फाइनलिस्ट बनने में कामयाब हुआ है.''

शो की शुरुआत से ही पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा में काफी नजदीकि देखने को मिली थीं. जब तक बंदगी कालरा बिग बॉस के घर में रही पुनीश शर्मा और उनके प्यार की भी काफी चर्चा हुई. हाल ही में बिग बॉस ने फैमिली टास्क के दौरान बंदगी कालरा को एक बार फिर से बिग बॉस के घर में जाने का मौका भी दिया था.





















