एक्सप्लोरर

जब स्ट्रगल के दिनों को याद कर छलका था Bharti Singh का दर्द, बोलीं- इस वजह से रिश्तेदारों ने कर दिया था बायकॉट

Bharti Singh Opened Up: भारती सिंह आज बेशक लग्जरी लाइफ जीती हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. रिश्तेदारों ने उनका बायकॉट तक कर दिया था.

Bharti Singh Struggle: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने हंसने और हंसाने के अंदाज से देशभर में काफी पॉपुलर हैं. भारती को जब भी देखो वो हंसती- खिलखिलाती ही नजर आती हैं. उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं. वहीं भारती की बात करें तो उन्हें हंसते रहना और सबको हंसाते रहना काफी पसंद है.

आज के समय में देखा जाए तो उनका नाम भी सबसे सक्सेसफुल कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार है. लेकिन ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि उन्हें ये सक्सेस आसानी से नहीं मिली बल्कि काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्हें परिवार का सपोर्ट तक नहीं मिला था इस काम को करने के लिए. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आखिर क्यों भारती सिंह के परिवार ने उनका बायकॉट किया था.

भारती सिंह (Bharti Singh) की लाइफ में एक ऐसा वक्त था जब उनके रिश्तेदारों का कहना था कि वो कॉमेडी ना किया करें. इसी वजह से रिश्तेदारों ने भारती का बायकॉट करना भी शुरू कर दिया था. एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने बताया था कि जब एक कॉमेडी रियलिटी शो के लिए उनका सिलेक्शन हुआ था और वो मुंबई आ रही थीं, उस दौरान रिश्तेदारों ने उनका बायकॉट कर दिया था.

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16 में साजिद खान को मिला स्पेशल राइट, इस वजह से बिग बॉस ने लगाई शालीन भनोट को फटकार

भारती की मां ने उन्हें किया सपोर्ट

इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा कि गांव के अनपढ़ लोग ऐसा सोचा करते थे कि लड़कियां नाम तभी कमा सकती हैं जब वो कुछ गलत काम करती हैं. लेकिन भारती की मां ने उनका हर जगह सपोर्ट किया. भारती महज 2 साल की थीं, उसी दौरान उनके पिता की डेथ हो गई थी. भारती की मां ने उन्हें और उनकी बहनों को अकेले ही पाला है. कई बार भारती इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि वो काफी गरीब परिवार से हैं. उनकी मां को लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पैसे कमाने के लिए वो दूसरों के घरों में खाना तक बनाया करती थीं.

ये भी पढ़ें:- राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन का निधन, Sunil Pal ने शेयर किया ये दर्दभरा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Film City में IAS तुकाराम मुंढे का खौफ, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
IAS तुकाराम मुंढे के एक्शन से डरे प्रोड्यूसर्स, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू
मोस्ट पावरफुल विमेंस की लिस्ट में शामिल होने पर स्मृति ईरानी, यूं बढ़ाया महिलाओं का हौसला
मोस्ट पावरफुल विमेंस की लिस्ट में शामिल होने पर स्मृति ईरानी, यूं बढ़ाया महिलाओं का हौसला
'तारक मेहता' के इस पुराने एपिसोड को देख घूम जाएगा माथा, दयाबेन की मां को लेकर सालों से वायरल हो रहा ये झूठ
'तारक मेहता' के इस पुराने एपिसोड को देख घूम जाएगा माथा, दयाबेन की मां को लेकर सालों से वायरल हो रहा ये झूठ
अदनान शेख ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को कहा 'पब्लिक प्रॉपर्टी', तो भड़क उठीं उर्फी जावेद
अदनान शेख ने तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को कहा 'पब्लिक प्रॉपर्टी', तो भड़क उठीं उर्फी जावेद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget