एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 में साजिद खान को मिला स्पेशल राइट, इस वजह से बिग बॉस ने लगाई शालीन भनोट को फटकार

Bigg Boss 16: बॉलीवुड प्रोड्यूसर साजिद खान 'बिग बॉस 16' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. उन्हें शो में स्पेशल राइट मिला है.

Bigg Boss 16 Update: पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है. सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं और अपना-अपना गेम खेल रहे हैं. इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई भी देखने को मिल रही है. शो में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ चुके हैं. फिल्म मेकर साजिद खान (Sajid Khan) भी शो का हिस्सा हैं और वह जब से शो में आए हैं, खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. बीते एपिसोड में जहां उनकी शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के साथ खूब बहस हो गई थी. वहीं, अब बिग बॉस ने उन्हें स्पेशल राइट दिया.

‘बिग बॉस 16’ में आते ही साजिद खान को नॉमिनेट कर दिया गया था. इसकी वजह से वह बहुत दुखी भी थे, खासकर शालीन भनोट से, जो उन्हें अपना भाई बताते हैं. बीते एपिसोड में साजिद खान को बिग बॉस ने स्टैंड-अप कॉमेडी करने के लिए कहा. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट के बारे में बताकर मजाक किया. हालांकि, शालीन को उनका मजाक पसंद नहीं आया, क्योंकि वह उनके नॉमिनेशन को लेकर तंज था. वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी ने भी पर्सनल चीजों को टार्गेट करने पर उनकी कॉमेडी को नापसंद किया. हालांकि, बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने थंप्स अप का साइन दिया.

साजिद को बिग बॉस में मिला स्पेशल राइट

इसके बाद बिग बॉस ने साजिद खान को एक स्पेशल राइट था, जोकि सभी कंटेस्टेंट्स के लिए खाना डिस्ट्रिब्यूट करना था. इस बार बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट का खाना अलग-अलग किया गया और उसे उनके बेड के बगल में बने रेक पर रखा गया. खाने को डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी साजिद खान को सौंपी गई. उन्होंने ऐसा किया भी. हालांकि, उन्होंने सारा चिकन शालीन को दे दिया, जिसके बाद बाकी कंटेस्टेंट नाराज हो गए.

शालीन भनोट को पड़ी बिग बॉस की डांट

शालीन भनोट ने जब सारा चिकन रख लिया तो गौतम विग और श्रीजिता डे ने इसका विरोध किया. शालीन सफाई दे रहे थे कि, उन्हें मेडिकल रीजन की वजह से चिकन खाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने इसे शेयर करने से मना कर दिया और बाद में कहा कि, जब वह बनाएंगे तो जिसे खाना है खा सकता है. इसके बाद बिग बॉस शालीन, श्रीजिता और गौतम को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और शालीन को फटकार लगाते हैं. बिग बॉस शालीन की पोल खोलते हुए कहते हैं कि, जब वह वर्क आउट करेंगे तब उन्हें 200 ग्राम प्रोटीन लेना है और जब नहीं करेंगे तो 150 ग्राम प्रोटीन लेना है. साथ ही बिग बॉस ने ये भी कहा कि, प्रोटीन कई चीजों से मिल सकता है, ऐसे में उन्हें सिर्फ चिकन पर डिपेंड नहीं होना चाहिए. बाहर आकर श्रीजिता बाकी कंटेस्टेंट्स को इस बारे में बताती हैं और फिर उनकी और शालीन की बहस हो जाती है.

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 16 से बाहर होना चाहता है ये पॉपुलर कंटेस्टेंट, बताई बड़ी वजह

Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' का टीजर देख मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, बोले- आप कौन होते हैं रामायण के किरदार चेंज करने वाले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget