एक्सप्लोरर

Bharti Singh Birthday: जब पैसों के लिए भारती सिंह को इस एक्टर के सामने फैलाने पड़े थे हाथ, आज हैं करोड़ों की मालकिन

Bharti Singh Birthday Special: कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें पैसों के लिए एक एक्टर के सामने हाथ फैलाने पड़े थे. आइए जानते हैं इस बारे में.

Bharti Singh Birthday Special: कॉमेडी जगत में बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) आज ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं. 3 जुलाई 1984 को जन्मी भारती सिंह 2 साल की थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया था. मां ने अकेले भारती और उनके दो भाई-बहनों की परवरिश की थी. भारती कई बार अपने स्ट्रगल के बारे में बात कर चुकी हैं. एक बार उन्होंने अपने जीवन के उस फेज को याद किया था, जब उन्हें पैसों के लिए एक एक्टर के सामने हाथ फैलाने पड़े थे.

जी हां! भारती सिंह, जो कॉमेडी जगत पर राज करती हैं और उनके पास पैसों की कमी नहीं है, लेकिन एक वक्त था, जब वह फाइनेंशली बहुत कमजोर थीं. उन्हें अपने घर की डाउन पेमेंट देनी थी, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे, तब उन्होंने एक्टर और होस्ट मनीष पॉल (Maniesh Paul) से 10 लाख रुपये उधार लिए थे. ‘टाइम्स नाउ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह ने मनीष से 10 लाख रुपये मांगे थे और एक्टर ने उन्हें इस शर्त पर पैसे दिए थे कि, वह बाद में उन्हें वापस कर देंगी. बकौल भारती, “मैंने मनीष से कहा, मुझे 10 लाख रुपये चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं दे दूंगा, लेकिन मुझे बाद में इसकी जरूरत है’. मैंने कहा, ‘मैं आपको बाद में दे दूंगी.’ हमने अपना घर बनाने के लिए एक-दूसरे से पैसे लिए थे.”

भारती सिंह का करियर

भारती सिंह ने कॉमेडी जगत में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से बतौर कंटेस्टेंट कदम रखा था, जहां उन्होंने सेकेंड रैंक हासिल की थी. भले ही वह सेकेंड आईं, लेकिन यहां से उनकी किस्मत खुल गई थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और लगातार कॉमेडी की दुनिया में राज कर रही हैं. भारती सिंह ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जैसे रियलिटी शोज के जरिए दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर चुकी हैं. इसके अलावा वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘नच बलिए 8’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘हुनरबाज़: देश की शान’ जैसे शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं.

भारती सिंह की कुल संपत्ति

मिडिल क्लास से खुद को एक स्टार बनाने तक, भारती सिंह ने कड़ी मेहनत की है और मेहनत का फल तो मीठा ही होता है. एक समय पैसों के लिए तरसने वाली भारती सिंह आज करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 तक भारती सिंह की संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपये है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह की कमाई

भारती सिंह महीने में करीब 25 लाख रुपये की कमाई करती हैं, जबकि उनकी सलाना कमाई 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. वो होस्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं और यही वजह है कि, एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 6 से 7 लाख रुपये वसूलती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि, वह वर्तमान समय में ‘द कपिल शर्मा शो’ में कुछ समय की कॉमेडी करके भी 5-6 लाख रुपये कमाती हैं.

भारती सिंह की पर्सनल लाइफ

भारती सिंह को स्क्रीन राइटर हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) में अपना प्यार मिला है, जो अपनी पत्नी के साथ कई शोज को होस्ट भी कर चुके हैं. भारती और हर्ष टिनसेल टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. गोवा में साल 2017 में शादी के बंधन में बंधा ये कपल अब एक बेटे का भी पैरेंट्स है. बता दें कि, आज यानी 3 जुलाई 2022 को भारती सिंह का 38वां जन्मदिन है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

यह भी पढ़ें

तेज बारिश मे Tejasswi Prakash कर रही थीं नाइट शिफ्ट, पिक करने पहुंचे Karan Kundrra, अब हो रहे ट्रोल

Shehnaaz Gill Video: समंदर किनारे मस्ती करती दिखीं शहनाज़ गिल, मज़ेदार वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget