एक्सप्लोरर

'बेहद 2' में बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित सुचांती करेंगे जेनिफर विंगेट के साथ रोमांस?

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रोहित सुचांती शो में जेनिफर विंगेट के साथ रोमांस कर सकते हैं. हालांकि, अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने सोनी टीवी के मशहूर शो 'बेहद' में 'माया' के किरदार से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी. शो के खत्म हो जाने के बाद निर्माता इसके दूसरे सीजन को लाने का प्लान बना रहे हैं.

'बेहद 2' में अपनी मौजूदगी की पुष्टि करते हुए, जेनिफर विंगेट ने 21 अगस्त अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के निर्माता प्रतीक शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने इस बारे में खुलासा किया कि वह शो के नए सीजन में नजर आने वाली हैं.

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शो के लिए सिद्धार्थ शर्मा और रोहित सुचांती दोनों में से किसी एक को कास्ट किए जाने की उम्मीद है, जो शो में जेनिफर के अपोजिट नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उनमें से किसी को भी अभी तक इस भूमिका के लिए अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

'बिग बॉस 12' में भाग लेने के बाद रोहित सुचांती ने काफी शोहरत हासिल की. इन दिनों वह शो में अपनी साथी कंटेस्टेंट सृष्टि रोड के साथ नजदीकियों की वजह से खबरों में बने हुए हैं. हालांकि, दोनों ने एक दूसरे को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताया है.

'बेहद 2' के बारे में एक चर्चा है कि 'नामकरण' के अभिनेता विराफ पटेल शो में जेनिफर विंगेट के साथ मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा, अनेरी वजानी भी 'बेहद 2' का हिस्सा हो सकती हैं. हालांकि, जेनिफर के अपोजिट उनके सह-कलाकारों की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.

शो के बारे में बात करें तो 'बेहद' की कहानी माया (जेनिफर विंगेट) और अर्जुन (कुशाल टंडन) के प्यार और जुनून के इर्द-गिर्द घूमती है. दर्शकों की तरफ से पसंद किए जाने वाले शो में माया ने अर्जुन की जिंदगी में आने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश की और आखिरकार शो की शूटिंग ही खत्म हो गई. जबकि, 'बेहद' में अर्जुन के सबसे अच्छे दोस्त 'सांझ' की भूमिका में अनेरी वजानी थीं. तीनों कलाकारों को उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया गया है.

अधिक अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget