एक्सप्लोरर

BALH Leap: 'कुंडली भाग्य' के बाद अब इस शो में भी आने वाला है 20 साल का लीप, लीड एक्टर्स ने काट ली कन्नी

Bade Acche Lagte Hai 2 Leap: टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में जल्द ही 20 साल का लीप आने वाला है और इस लीप के बाद शो के लीड एक्टर्स ने शो छोड़ने का मन बना लिया है.

Bade Acche Lagte Hai 2 Starcast: मशहूर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', टेलीविजन स्क्रीन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो में से एक रहा है. एकता कपूर का यह शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Acche Lagte Hai) का सीक्वल है, जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इसके दूसरे सीजन की बात करें तो हाल ही में इस शो के लीड एक्टर्स नकुल मेहता और दिशा परमार ने शो छोड़ने का ऐलान किया था. आपको बता दें कि शो 20 साल का लीप ले रहा है और इस बात से दिशा और नकुल ज्यादा एक्साइटेड नहीं थे और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया. अब, खबर सामने आ रही है कि शो में नए चेहरों की एंट्री होगी. 

होगी नई स्टारकास्ट की एंट्री
हाल की खबरों के अनुसार, फेमस एक्ट्रेस नीती टेलर को 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में बतौर लीड एक्ट्रेस लिया गया है. ईटाइम्स टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नीती टेलर रणदीप राय के साथ नजर आएंगी. रिपोर्ट की मानें तो नीति शो में राम (नकुल मेहता) और प्रिया (दिशा परमार) की बेटी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि रणदीप के कैरेक्टर के बारे में डिटेल सामने नहीं आई है. हाल ही में हितेन तेजवानी भी 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की स्टार कास्ट में शामिल हुए और नकुल के भाई लखन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. 


BALH Leap: 'कुंडली भाग्य' के बाद अब इस शो में भी आने वाला है 20 साल का लीप, लीड एक्टर्स ने काट ली कन्नी

दिशा और नकुल ने कही ये बात
ईटाइम्स के साथ बातचीत में, दिशा परमार ने एक साल से अधिक समय तक शो से जुड़े रहने के बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से बाहर निकलने के कारण का खुलासा किया. शो में लीप के बारे में बात करते हुए, दिशा ने कहा कि इससे पहले, जब निर्माताओं ने लीप की शुरुआत की थी, और उन्हें पांच साल की बच्ची की मां की भूमिका निभानी थी, तो उन्हें ट्रैक काफी अच्छा और दिलचस्प लगा था, इसलिए वो शो में आगे बढ़ने के लिए मान गई थीं. लेकिन 20 साल का लीप आने के बाद उन्हें लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.

उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं शो छोड़ रही हूं, लेकिन नए प्रोजेक्ट्स और नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं. 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' एक शानदार अनुभव था और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया. दूसरी ओर, नकुल मेहता ने कहा कि शो को बहुत प्यार मिला है, हालांकि कई लोगों को संदेह था जब उन्होंने शुरुआत की क्योंकि उन्होंने एक प्रतिष्ठित शो लिया और इसे फिर से बनाया. उन्होंने आगे कहा कि वह इतने लंबे समय तक रचनात्मक रूप से भरा हुआ महसूस करते हैं और वह राम के रोल को मिस करेंगे.

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 16' में रहकर करोड़पति बन गई हैं ये एक्ट्रेस, उम्र जानेंगे तो लगेगा जोर का झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget