एक्सप्लोरर

'तुम जैसे हो, वैसे ही रहो', आशा नेगी ने करण वाही को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Karan Wahi Birthday: आज टेलीविजन के मोस्ट हैंडसम एक्टर करण वाही अपना बर्थडे मना रहे हैं. उनकी बेस्टफ्रेंड आशा ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर की जो बेहद यादगार हैं. आप भी देखें.

Karan Wahi Birthday : करण वाही टेलीविजन के एक फेमस एक्टर हैं. वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी दोस्त आशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने करण के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और खूबसूरत कैप्शन लिखा.

आशा नेगी ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर किया करण को बर्थडे विश

तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस आशा नेगी ने लिखा, "कुछ दोस्ती समय, दूरी और हर छोटे बदलाव के बावजूद चलती रहती है. उस लड़के को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, जो अपने दिल की बातें खुलकर बताता है. मेरा सबसे खास दोस्त, सबसे प्यारा इंसान. हमें पता है कि हम एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद हैं. तुम जैसे हो, वैसे ही रहो… अब बहुत तारीफ हो गई, निकल लो यहां से. खूब मस्ती करो, और आज रात तस्वीरें भेजना."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asha Negi (@ashanegi)

पिक्चर्स में आशा और करण दिख रहे बेहद खुश

फोटो में आशा और करण दोनों मुस्कुराते हुए और साथ में पोज देते हुए दिख रहे हैं. ये तस्वीरें उनकी घूमने-फिरने और छुट्टियों की झलक भी दिखाती हैं. दोनों की दोस्ती काफी पक्की है. दोनों अक्सर पार्टी करते हुए नजर आते हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संग फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

अफ्रीका में हुई थी करण और आशा की पहली मुलाकात

बहुत कम लोगों को पता है कि आशा नेगी और करण पहली बार 2012 में साउथ अफ्रीका की फ्लाइट में मिले थे. दोनों एक अवॉर्ड शो के लिए जा रहे थे. इसके बाद, तकरीबन दो साल बाद दोनों रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में साथ आए. इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और वक्त के साथ गहरी होती चली गई.

बचपन से क्रिकेटर बनने का था करण का सपना

करण वाही के बारे में बात करें तो वह बचपन से ही क्रिकेटर बनने का ख्वाब देखते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया. वह अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल भी हुए थे. उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन के साथ भी क्रिकेट खेला था. लेकिन एक हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनका क्रिकेट छूट गया. चोट से उबरने के बाद उन्होंने पापा के बिजनेस को संभालने के लिए मार्केटिंग का कोर्स किया. इस दौरान उन्हें टीवी शो 'रीमिक्स' का ऑफर मिला. इसमें उन्होंने रणवीर सिसोदिया नाम के लड़के का किरदार निभाया. इस शो के लिए उन्हें 'बेस्ट मेल न्यूकमर' का अवॉर्ड भी मिला था.

करण इन प्रोजेक्ट में आ चुके हैं नजर

'रीमिक्स' के बाद करण वाही ने 'मेरे घर आई एक नन्ही परी', 'दिल मिल गए', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'धूप किनारे', 'कहानी हमारी...दिल दोस्ती दीवानेपन की' और 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' जैसे शोज में काम किया. उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा. वह आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'दावत-ए-इश्क' का हिस्सा रहे. इसके बाद वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में भी नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget