एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: बेचारी बनकर अनुज के करीब आएगी माया, दोनों मिलकर अनुपमा से छुपाएंगे एक बड़ा राज!

Anupamaa Spoiler Alert: ‘अनुपमा’ में अनुज और माया मिलकर अनुपमा से एक बड़ा राज छुपाएंगे. माया अनुज को पाने के लिए षडयंत्र रच रही हैं, जबकि अनुपमा को दूसरी शादी के खतरे में पड़ने का डर सता रहा है.

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा (रुपाली गांगुली) अपने बेटे तोषू की देखभाल करने के चक्कर में अपने पति अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) और छोटी अनु पर ध्यान नहीं दे पा रही है, जिसका पूरा फायदा माया (छवि पांडे) उठा रही है. हालिया एपिसोड में अनुपमा के लाख कहने पर भी अनुज उसे पिकनिक पर नहीं ले जाता है और उसकी जगह छोटी अनु के साथ माया जाती है. इस बात से वह काफी परेशान होती है. माया पिकनिक पर अनुज के साथ क्लोज आने की पूरी कोशिश करती है.

अनुपमा को फिर से पाना चाहता है वनराज

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज (सुधांशु पांडे) अनुपमा के साथ बात कर उसे वापस पाने की चाहत बयां करता है. वह कहता है कि उसे अनुपमा को छोड़ने का पछतावा है. काव्या के साथ शादी के बावजूद उसे वह सुकून नहीं मिल पाया, जो अनुपमा के साथ मिलता था. वह ये भी कहता है कि अनुपमा के आने से शाह परिवार खिल उठता है. वनराज की मीठी-मीठी बातों का अनुपमा को कोई असर नहीं होता है और वह उन्हें खरी-खोटी सुनाती है. वह कहती है कि उनकी आदत है, जब अनुपमा पास थी तो काव्या के पास जाना है और अब काव्या नहीं भा रही तो अनुपमा.

अनुपमा ने याद किए पुराने दर्द

अनुपमा ताना मारती है कि भगवान ने पहली शादी के साथ गलती लिख दी थी, लेकिन अब दूसरी शादी के साथ प्यार है. वह अपने पति अनुज और छोटी अनु के साथ बहुत खुश है और वह शाह हाउस में सिर्फ बापूजी और बच्चों के लिए आती है. अनुपमा ये भी कहती है कि वनराज ने उसे जो दुख दिए हैं, उसे वह पूरी जिंदगी में नहीं भूलेगी. उनका कोई इमोशनल बॉन्ड नहीं है. हालांकि, वह वनराज के साथ इंसानियत के समय हमेशा खड़ी रहेगी.

अनुज के सामने आया माया का पास्ट

वहीं, पिकनिक पर माया अनुज के करीब आने की पूरी कोशिश कर रही है. अनुज के साथ स्पेशल मोमेंट को यादकर वह फूले नहीं समा रही है. जब वह अनुज को बाहर अकेले बैठे देखती है तो वह उसे अपने साथ वॉक पर चलने के लिए कहती है. बार-बार कहने पर अनुज भी हामी भर देता है और वह उससे उसकी मनपसंद चीजों के बारे में पूछती है. इसके बाद माया की मुलाकात उसे पास्ट से हो जाती है. रोड पर एक शख्स की गाड़ी खराब हो जाती है, जब अनुज उससे मदद के लिए पूछता है तब माया और वह एक-दूसरे को देखकर शॉक हो जाते हैं. माया को अपना रोता-बिलखता पास्ट याद आ जाता है, जिसमें उसके साथ बहुत जुल्म हुए थे. फिर वह शख्स उसके पास गुस्से से आता है, लेकिन अनुज उसके सामने खड़ा हो जाता है.

अनुपमा से राज छुपाएंगे अनुज-माया

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा सज-धज कर अनुज का कपाड़िया हाउस में इंतजार करती है. अनुज, माया और छोटी अनु के साथ घर जा रहा होता है. माया उसे बाहर खाना खाने के लिए कहती है, लेकिन वह मना कर देता है. जब तीनों कपाड़िया हाउस पहुंचते हैं तो माया अनुज से कहती है कि वह बीती रात की बात अनुपमा से न बताए, वह समझेगी नहीं. ये बात अनुपमा सुन लेती है. अब देखना होगा कि इसके बाद आगे क्या ड्रामा होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant On Adil: ‘आदिल ड्राइवर है, झोपड़पट्टी में रहता है…’, राखी सावंत के सामने आया पति का एक और सच, अंदर से हिल गईं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget