एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा ने समर की शादी की फिक्स तो बदले डिंपी के सुर, अनुज को रोकने के लिए माया ने चली नई चाल!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज और अनुपमा को फिर से मिलने से रोकने के लिए वनराज और माया अपनी हदें पार करेंगे. वहीं, शादी तय होते ही डिंपी भी बदली-बदली नजर आई.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस शो ‘अनुपमा’ छोटे पर्दे का नंबर वन शो है, जो टीआरपी लिस्ट के पहले पायदान पर कब्जा किए हुए है. आखिर ऐसा हो भी क्यों ना, शो में आए दिन नए-नए ड्रामे जो देखने को मिलते हैं. अनुपमा-अनुज के ड्रामे, समर-डिंपी के ड्रामे, तो कभी काव्या-वनराज, शाह और कपाड़िया परिवार में कुछ न कुछ होता रहता है, जो ऑडियंस को बांधे रहता है. अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक भी काफी इंट्रेस्टिंग चल रहा है. अनुज ने अपनी वापसी का एलान कर दिया है, जिससे अनुपमा बहुत खुश है.

पाखी ने माया को दी चेतावनी

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज ने जब से अपने आने की अनाउंसमेंट की है, तब से अनुपमा बहुत ज्यादा खुश है. दूसरी ओर पाखी भी सातवें आसमान पर होती है और वह अनुज से उसी वक्त अनुपमा के पास जाने के लिए कहती है, लेकिन माया ने उसे पैंरेंट्स टीचर का हवाला देते हुए इमोशनल करके रोक दिया. पाखी माया को धमकी देती है कि उसका एक तरफा प्यार कहीं उसे ही न डुबा दे.

अनुपमा ने वनराज को मारा ताना

दूसरी ओर अनुपमा भगवान का शुक्रिया करती है और फिर समर-डिंपी की शादी की बात करने लगती है, लेकिन वनराज की सुई अनुपमा-अनुज पर टिकी है. वनराज कहता है कि अगर अनुज उससे इतना ही प्यार करता है तो उसे छोड़कर क्यों गया है और क्या गारंटी है कि वह दोबारा उसे नहीं छोड़ेगा. इससे अनुपमा उसे भर-भरकर ताने मारती है, लेकिन वनराज इसे अनुपमा की इनसिक्योरिटी होती है. हालांकि, जब अनुपमा बोलती है कि उसे अनुज पर पूरा भरोसा है. वह जरूर आएगा, तब बा और वनराज को मिर्ची लग जाती है और बा समर-डिंपी की शादी के बारे में बात करने के लिए कहते हैं.

वनराज ने झाड़ा समर से पल्ला

वनराज कहता है कि अगर समर-डिंपी की शादी हो भी जाती है, तो इसके टिकने की गारंटी नहीं है. इसलिए वह उनकी शादी में एक रुपये भी नहीं लगाएगा, क्योंकि उनकी शादी में पैसे खर्च करना जुआं खेलने जैसा है, जो वह लोन लेकर नहीं खेलना चाहता है. बा बोलती है कि शादी समर-डिंपी दोनों की हो रही है तो खर्चे भी बराबर के होंगे. अनुपमा बोलती है कि वह डिंपी की शादी का खर्च उठाएगा, लेकिन डिंपी की अकड़ कम नहीं हुई, वह कहती है कि अनुज ने उसकी जिम्मेदारी ली है तो उसकी शादी का खर्च भी वह उठाएंगे.

डिंपी के बदले सुर

इसके बाद समर इमोशनल हो जाता है और अपनी मां के पैरों में गिरकर माफी मांग लेता है. समर कहता है कि उसने उनके साथ बहुत गलत किया, लेकिन उन्होंने भले ही उनकी जिम्मेदारी नहीं ली, पर उन्हें दोबारा टूटने नहीं दिया. समर ने कहा कि एक बार उसका दिल टूट चुका है, अगर दोबारा ऐसा होता तो फिर कभी नहीं जुड़ पाता. समर के बाद डिंपी भी अनुपमा के पैर में गिरकर उससे माफी मांगती है. डिंपी का ये रूप देखकर बा हैरान रह जाती है.

वनराज-माया बनाएंगे नया प्लान!

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनुज के नाम का सिंदूर और मंगलसूत्र पहनेगी और फैसला करेगी कि वह अनुज को जाने नहीं देगी. दूसरी ओर जब काव्या उन्हें तंज कसती है कि अनुपमा को अनुज ले जाएगा तो वनराज कॉन्फिडेंस से कहता है कि अभी अनुज आया नहीं है, आने वाला है. दोनों में बहुत फर्क है.

यह भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show की वजह से हाथ से निकल गई बड़ी फिल्म, Krushna Abhishek ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget