एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler: अनुपमा से मिलकर भी अपनी दिल की बात नहीं कह पाएगा अनुज, माया की साजिश का होगा खुलासा!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो 'अनुपमा' में अनुपमा अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रही है, वहीं अनुज से उसकी शाह हाउस में मुलाकात भी होने वाली है.

Anupamaa Spoiler Alert: टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल होने वाला शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) के बीते एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा ने अमेरिका में डांस सीखने के लिए हामी भर दी और तीन सालों के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है. वह अपने फैसले को लेकर काफी खुश होती है. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अमेरिका जाने के लिए काफी एक्साइटेड होती है और पहले अपनी मां कांताबेन और भाई को ये खुशखबरी देती है.

अनुपमा को हुआ डाउट

अनुपमा एक पल के लिए सोचती है कि कहीं उसने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए जल्दी न कर दी हो. हालांकि, बा उसे समझाती है कि उसने बहुत सही फैसला लिया है. 46 सालों तक वह बस दूसरों के लिए जीती आ रही है, अब उसे खुद पर ध्यान देना चाहिए. कांताबेन ने ये भी कहा कि उसे शाह और कपाड़िया परिवार की फिक्र करने की जरूरत नहीं होती है. इस बीच अनुपमा के पास बा का फोन आ जाता है, जिसे देख अनु का मुंह बन जाता है.

अनुपमा के अमेरिका जाने की खबर से चिढ़े वनराज-बा

बा अनुपमा को घर बुलाती है और बेटे की शादी की खबर भी सुनाती है. बा को ये चिंता है कि समर की शादी वह अकेले कैसे करेगी. वह कहती है कि समर की शादी की जिम्मेदारी उसकी है और वह ही सारी तैयारी करेगी. वह एक मां होने का फर्ज निभाएगी. ये सुन अनुपमा सोच में पड़ जाती है, क्योंकि उसने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया है. तभी समर-डिंपी आते हैं और अनुपमा उन पर प्यार लुटाती है. जब सब पूछते हैं कि मालती देवी के यहां क्या हुआ तब अनुपमा गुडन्यूज सुनाती है कि उसका सिलेक्शन हो गया है.

समर मां अनुपमा को उड़ने की देता है नसीहत

ये खबर सुन सभी खुश हो जाते हैं, लेकिन बा, वनराज और तोषू का मुंह तब बन जाता है, जब अनुपमा कहती है कि उसे तीन साल के लिए अमेरिका जाना होगा और अगले दिन से ही उसकी गुरुकुल में ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी. बा ताना मारते हुए कहती है कि एक महीने में समर की भी शादी है और उस पर कौन ध्यान देगा, शादी में मां का आशीर्वाद जरूरी होता है. इस पर समर अपनी मां को उड़ने के लिए कहता है. वह कहता है कि उसकी मां का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है और अब बस उन्हें उड़ने देने की बारी है.

फिर बा भी अनुपमा को अमेरिका जाने के लिए कहती है और वनराज भी कहता है कि उसे किसी की परमीशन की जरूरत नहीं है. इस बीच डिंपी के फोन में अनुज का मैसेज आता है कि वह माया और छोटी अनु के साथ शादी में आएगा. ये सुन अनुपमा शॉक रह जाती है.

अनुपमा-अनुज का होगा आमना-सामना

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्री-वेडिंग सेरेमनी में अनुज भी आता है. अनुपमा घबराई हुई होती है कि वह अनुज से सामना कैसे करेगी. फिर दिखाया जाता है कि अनुज अनुपमा के पैर में सैंडल पहनाता है. दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो जाते हैं. अनुज की आंखों में अनुपमा के लिए प्यार तो है, लेकिन वह उसे जाहिर कर पाएगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. ऑडियंस अनुमान लगा रही है कि शायद अनुज ने माया से शादी कर ली है. खैर, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि क्या होगा.

यह भी पढ़ें- YRKKH Spoiler Alert: वक्त के साथ मजबूत हो रहा अबीर-अभि का रिश्ता, क्या आरोही नन्ही रूही को बनाएगी बाप बेटे को अलग करने का हथियार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनी सब के सितारों ने शेयर की बचपन की दिवाली की यादें, सुनाए दिलचस्प किस्से
सोनी सब के सितारों ने शेयर की बचपन की दिवाली की यादें, सुनाए दिलचस्प किस्से
अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?
'पत्नी जेबा मिल रही धमकियां', 'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी
'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ को पड़ा भारी, पत्नी जेबा को मिल रही धमकियां

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget