एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler: वनराज ने दी मालती देवी को धमकी, क्या अनुपमा अपनी गुरुमां के नापाक मंसूबों को कर पाएगी नाकाम ?

Anupamaa Spoiler: अनुपमा शो में इन दिनों काफी इंटरेस्टिंग ट्रैक चल रहा है. मालती देवी अनुपमा से बदला लेने के लिए अब उसके बच्चों को निशाना बना रही है. ऐसे में अनुपमा कैसे मालती देवी से टक्कर लेगी.

Anupamaa Spoiler: ‘अनुपमा’ सीरीयल टीवी का नंबर 1 शो है. इस सीरियल से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट रहती है. वहीं मेकर्स भी ऑडियंस को बांधे रखने के लिए शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लाते रहते हैं. फिलहाल इन दिनों इस सीरियल का ट्रैक रोमिल की कपाड़िया हाउस में एंट्री के इर्द-गिर्द घूम रहा है. चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या नया होने वाला है.

मालती देवी ने अनुपमा के बच्चों को बनाया निशाना
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि समर और डिंपी के घर में नई कार लाने के बाद काफी हंगामा खड़ा हो जाता है. समर परितोष का अपमान करता है जिससे नाराज होकर वनराज समर पर हाथ उठा देता है. वहीं आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि  समर और डिंपी को ज्वाइन किए हुए एक महीना ही हुआ है और मालती उनकी सैलरी बढ़ाने के लिए कहेगी. दरअसल मालती अनुपमा का कुछ नहीं कर पाई इसलिए अब उसके निशाने पर अनुपमा के बच्चे हैं और इसलिए वह समर और डिंपी दोनों को अपने एहसान तले दबा देना चाहती है.

वनराज ने मालती देवी को दी धमकी
इधर मालती ये सब बात कर ही रही होती है कि अचानक से वहां वनराज की एंट्री होती वनराज मालती को चेतावनी देता है कि अगर उसने उसके घर की तरफ आंख उठाकर भी देखी तो वह चुप नहीं बैठेगा और वो भी वैसा ही जवाब देगा. वनराज की धमकी से बौखलाई मालती देवी फौरन अनुपमा को मैसेज कर कहेगी कि उसने इतनी जुर्रत कैसे की और उसने अपन एक्स हसबैंड से धमकी क्यों दिलवाई और अब वो भी मुंह तोड़ जवाब देगी. मालती इसके बाद समर को भी फोन करेगी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupama episode (@anupama_2k2k)

वनराज से नाराज हुई अनुपमा
अनुपमा मैसेज पढ़कर परेशान हो जाएगी. वनराज के आने के बाद वह उससे पूछेगी कि वह आखिर मालती देवी के पास क्यों गया था. इस पर वनराज कहेगा कि वह मालती देवी को समझाने गया था कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो वह भी चुप नहीं बैठेगा. वहीं अनुपमा इससे वनराज से नाराज हो जाएगी. अनुपमा कहेगी कि पहले ही कुछ ठीक नहीं चल रहा है और ऊपर से ये धमकी देकर आ गए हैं. इसी दौरान समर कुछ कहेगा तो अनुपमा उसे और डिंपी को कार में बैठकर एसी की हवा खाने का ताना मारेगी.

काव्या के बच्चे को अपनाने के लिए तैयार नहीं है वनराज
इधर काव्या अनुपमा को आकर बताएगी कि वनराज उसके बच्चे को अपनाने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन घर छोड़कर नहीं जाना चाहती. इस पर अनुपमा उसे समझाएगी और वनराज का गुस्सा शांत होने तक इंतजार करने के लिए कहेगी. इसके बाद काव्या अनुपमा से पूछेगी कि मालती देवी को कैसे सबक सिखाएगी. इस पर अनुपमा जवाब देगी वो उसकी गुरू मा है लेकिन अगर उन्होंने उसके बच्चों का बाल भी बांका करने की कोशिश की तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.  क्या मालती देवी अपने मंसूबों में कामयाब हो पाएगी. अनुपमा अपने बच्चों को कैसे मालती देवी से बचाएगी ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें: BB OTT 2: 'फेक नहीं थीं फलक नाज के लिए फीलिंग्स', बिग बॉस के घर से निकलते ही Avinash Sachdev ने बताई दिल की बात, EX गर्लफ्रेंड पलक को दी ये सलाह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget