एक्सप्लोरर

Anupamaa: ‘अनुपमा’ में अब नजर नहीं आएगा 'किंजल' का किरदार, निधि शाह ने शो को कहा अलविदा, शेयर किया इमोशनल नोट

Anupamaa: ‘अनुपमा’ सीरियल में एक बार फिर लीप आने की तैयारी चल रही है. ऐसे में अब शो में एक अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने भी ‘अनुपमा’ को अलविदा कह दिया है.

Anupamaa: ‘अनुपमा’ सीरियल टीवी की मोस्ट पॉपुलर शो है. फिलहाल इस डेली सोर में जनरेशन लीप की तैयारी हो रही है. ऐसे में कई नए कलाकार इस शो से जुड़ेंगे और कई पुराने स्टार्स अलविदा कहेंगे. वहीं ‘अनुपमा’ की किंजल शाह भी अब इस शो में नहीं दिखाई देंगी. वहीं अब किंजल शाह के किरदार में नजर आने वाली निधी ने शो को अलविदा कहने पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

अनुपमा में अब नजर नहीं आएगा किंजल का किरदार
निधि ‘अनुपमा’ से पिछले साढ़े चार साल से जुड़ी हुई हैं वहीं अब एक्ट्रेस इस सीरियल को अलविदा कह रही हैं. ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  पोस्ट कर दर्शकों और टीम के प्रति आभार जताया है. निधि ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है.

एक्ट्रेस ने लिखा, "भारी मन से, मैं किंजू बेबी उर्फ ​​किंजल को अलविदा कहती हूं. साढ़े चार यादगार सालों के बाद, मेरे लिए अपने फेवरेट कैरेक्टर किंजल को अलविदा कहने का समय आ गया है, और अमेजिंग शो, अनुपमा को. ये जर्नी मेरी कल्पना से भी परे रही है. एक ऐसे शो का हिस्सा बनना जो लगातार भारतीय टेलीविजन पर नंबर एक रहा है, एक ब्लेसिंग है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी."

निधि ने राजन शाही और को-स्टार्स का जताया आभार
निधि ने आगे किंजल का रोल प्ले करने का मौका देने के लिए भगवान और अनुपमा के मेकर राजन शाही के प्रति आभार जताया. एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार्स और पूरी टीम को उनके अटूट सपोर्ट और उनकी जर्नी को इतना यादगार बनाने के लिए थैंक्यू भी किया. उन्होंने यह भी बताया कि अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता और वह अनुपमा में अपना एक टुकड़ा छोड़ रही हैं. पोस्ट खत्म करते हुए उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों को उन पर प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया.

लास्ट में निधि ने लिखा है, "हालांकि आगे बढ़ना मुश्किल है, लेकिन मुझे पता है कि यह सिर्फ शुरुआत है. यहां नए चैप्टर और आगे और भी खूबसूरत जर्नी हैं. आप सभी को तहे दिल से थैंक्यू प्यार के साथ, निधि शाह."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Shah (@nidz_20)

पोस्ट पर को-स्टार्स ने दिया रिएक्शन
वहीं जैसे ही निधि ने वीडियो शेयर किया और अनुपमा से अलग होने की घोषणा की, शो के उनके को-एक्टर ने भी कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया. तोशु का किरदार निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा ​​ने कमेट किया, "वास्तव में, यह एक खूबसूरत जर्नी थी... किंजू बेबी, आपके साथ सीन करना पसंद आया.जलतोष.. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं." वहीं पारस कलनावत ने लिखा, "हमारी किंजल." इसके अलावा, सागर पारेख, निशी सक्सेना, चांदनी भगवानानी और तस्नीम नेरुरकर ने निधि की पोस्ट पर रिएक्शन दिया है.

अनुपमा में लीप की हो रही तैयारी
बता दें कि अनुपमा नए लीड कैरेक्टर्स को पेश करने की तैयारी हो रही है. शो में अब आध्या के रूप में अलीशा परवीन और उनके ऑनस्क्रीन प्रेमी के रूप में शिवम खजुरिया कलाकारों में शामिल हो गए हैं. चैनल ने जनरेशन लीप को कंफर्म करते हुए एक प्रोमो पहले ही जारी कर दिया है. हालांकि ज्यादातर पुराने कलाकारों ने इसे छोड़ दिया है लेकिन शो में रूपाली गांगुली को बरकरार रखा गया है. खबरें हैं कि गौरव खन्ना को भी बरकरार रखा गया है.

ये भी पढ़ें: क्या गोरी होने के लिए रेखा ने लगाई थी क्रीम? जानें कैसे निखरी सावंली एक्ट्रेस की रंगत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget