एक्सप्लोरर

'अनुपमा' के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से असिस्टेंट लाइट मैन की मौत

Anupamaa Set Incident: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. सेट पर मौजूद असिस्टेंट लाइटमैन को करंट लग गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Anupamaa Set Incident: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'अनुपमा' हमेशा टीआरपी में टॉप पर बना रहता है. इसे लेकर शो अक्सर चर्चा में रहता है. लेकिन इस बार 'अनुपमा' अपनी टीआरपी नहीं, बल्कि शो के सेट पर हुए एक बड़े हादसे को लेकर सुर्खियों में आ गया है. दरअसल रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' से जुड़े एक सदस्य की करंट लगने से मौत हो गई है.

एबीपी न्यूज की एक्सक्लूजिव जानकारी के मुताबिक गुरुवार, 14 नवंबर को 'अनुपमा' के सेट पर हादसा हो गया. सेट पर मौजूद शो के असिस्टेंट लाइटमैन को इलेक्ट्रिक करंट लग गया. अफरा-तफरी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
फिलहाल 'अनुपमा' की टीम की तरफ से इस मामले में अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. लेकिन जानकारी है कि असिस्टेंट लाइटमैन की मौत के मामले में मुंबई के आरए कॉलोनी के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवा दी गई है. इस मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को पुलिस भी 'अनुपमा' के सेट पर पहुंची थी.

टीआरपी की लिस्ट में पिछड़ी 'अनुपमा'
बता दें कि टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाला टीवी सीरियल इस बार दूसरे नंबर पर रहा है. काफी लंबे समय बाद यह शो दूसरे पायदान पर आया है. शो को 2.2 टीआरपी मिली है और इस बार टीआरपी की रेस में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आगे निकल गया है. 

सौतेली बेटी संग चल रहा रुपाली गांगुली का विवाद
'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस समय अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईशा ने एक्ट्रेस पर उनकी मां के गहने चोरी करने और पेरेंट्स की शादी तोड़ने का आरोप लगाया था. इस मामले में 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही रुपाली गांगुली के साथ हैं. उन्होंने एक पोस्ट कर उनका सपोर्ट भी किया था. 

ये भी पढ़ें: 'शैतान' ने बरपाया कहर, 'स्त्री 2' के खौफ से कांपा बॉक्स ऑफिस, 2024 में इन फिल्मों ने मचाया तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget