एक्सप्लोरर

पत्नी की वजह से Bigg Boss OTT 3 के होस्ट बने अनिल कपूर? कहा- जब उन्हें पता चला कि मैं शो कर रहा हूं तो...'

Anil Kapoor On Hosting Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट करने जा रहे हैं. जब उनकी पत्नी को इसकी खबर लगी थी तो उन्होंने कहा था कि क्या मैंने उन्हें घर संभालते देखा है या नहीं.

Anil Kapoor On Hosting Bigg Boss OTT 3: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में होस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं. अनिल कपूर ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को रिप्लेस किया है. इससे पहले सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 होस्ट किया था.

ओटीटी पर अब अनिल कपूर एक नई भूमिका में नजर आएंगे. वे बिग बॉस ओटीटी 3 से फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं. बिग बॉस ओटीटी के अगले सीन की शुरुआत से ठीक पहले एक्टर ने बताया है कि उनके परिवार में इसे लेकर क्या चल रहा है. साथ ही एक्टर ने बताया कि इस शो के लिए उन्हें उनकी पत्नी सुनीता कपूर से प्रेरणा मिली थी.

शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

मंगलवार, 18 जून को बिग बॉस ओटीटी 3 की एक प्रेस कॉन्फ्रेंसें आयोजित की गई थी. इस दौरान अनिल कपूर ने कहा था कि, ''मैंने कई फिल्में की हैं और शो जज किए हैं, लेकिन बिग बॉस जैसा कुछ कभी नहीं किया. मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं. मेरे दोस्त और परिवार के सदस्य शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. मैंने अपनी पत्नी से प्रेरणा ली है. जब उन्हें पता चला कि मैं यह शो कर रहा हूं तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने उन्हें घर संभालते देखा है या नहीं. मैंने उनकी बात मान ली और फिर उन्होंने मुझसे बिग बॉस के घर को भी इसी तरह संभालने के लिए कहा. मैं बहुत एक्साइटेड हूं.''

घर की बिग बॉस तो सुनीता ही है

वहीं दूसरी ओर एबीपी न्यूज की सुशीला उपाध्याय ने भी शो को लेकर एक्टर से बातचीत की. उन्होंने अनिल कपूर से सवाल किया कि, ''आपके घर में बिग बॉस कौन-कौन देखता है?'' अनिल ने बताया कि, ''सब अपना अपना काम करते हैं. सबकी अपनी पसंद ना पसंद है. ऐसा नहीं है कि मैं हूं तो सब देखेंगे. आपको पता है कि मेरी पत्नी हैं, हम 50 साल से साथ में हैं मगर कभी-कभी उन्हें ये भी पता नहीं होता कि मैं कौन-कौन सी फिल्म कर रहा हूं. रिया अलग है, हर्ष और सोनम भी अलग हैं. मैं उनको गन प्वाइंट पर नहीं बोलूंगा कि शो देखो. अच्छा होगा तो देखेंगे, बाकी घर की बिग बॉस तो सुनीता हैं.''

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अनिल कपूर की फीस

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अनिल कपूर को करोड़ों रूपये फीस मिल रही है. कोईमोई' और 'फिल्मी बीट' की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर को 'वीकेंड का वार' में प्रति एपिसोड 2 करोड़ रूपये फीस दी जाएगी.

21 जून से शुरू होगा Bigg Boss OTT 3 

बिग बॉस ओटीटी 3 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. Bigg Boss OTT 3 शुक्रवार, 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला है. 

 यह भी पढ़ें: Wild Wild Punjab: इस दिन रिलीज होगी वरुण की 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब', ओटीटी पर यहां देख पाएंगे दिल टूटे आशिक की दास्तां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget