एक्सप्लोरर

‘रसोड़े में कौन था’ फेम कोकिला बेन इस फिरंगी बहू को सिखा रहीं हैं ऐसी-ऐसी बातें, वीडियो हुआ वायरल

Anandi Baa Aur Emily: प्रोमो में कोकिला बेन फिरंगी बहू एमिली को घर-गृहस्थी, गुजराती कल्चर आदि के गुण सिखा रही हैं.

Anandi Baa Aur Emily Show Promo: टीवी पर जल्द ही एक नया शो आने वाला है. इस शो में 'साथ निभाना साथिया' की ‘रसोड़े में कौन था‘ फेम कोकिला बेन एक बार फिर दर्शकों क दिल जीतने आ रही हैं. साथ निभाना साथिया दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है. इस शो में एक्ट्रेस रूपल पटेल (Rupal Patel) को सबसे फेवरेट सास माना गया. इसलिए रूपल को आइडियल सास के रूप में टीवी के नये शो 'आनंदी बा और एमिली (Anandi Baa Aur Emily)' के नये प्रोमो में दिखाया गया है. प्रोमो में कोकिला बेन, सास बनकर फिरंगी बहू को रसोई और घर के गुण सिखा रही हैं. 

स्टार प्लस पर शो के कई प्रोमो वीडियो जारी किये गये हैं. प्रोमो में एक नया ट्विस्ट है. यहां कोकिला बेन के पास गोपी नहीं बल्कि 'फिरंगी बहू' है. इस फिरंगी बहू ने कोकिला की नाक में दम कर दिया है. 4 जुलाई से स्टार प्लस पर नया सीरियल 'आनंदी बा और एमिली' का प्रसारण शुरू होने वाला है.

शो में विदेशी बहू के रोल में अभिनेत्री जैजी बैलेरिनी (Jazzy Ballerini) हैं वहीं साल का किरदार कंचन गुप्ता (Kanchan Gupta) निभा रही हैं. मेकर्स ने शो के कई प्रोमो जारी किए हैं जो बहुत मजेदार हैं. प्रोमो में कोकिला बेन फिरंगी बहू एमिली को घर-गृहस्थी, गुजराती कल्चर आदि के गुण सिखा रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

एमिली की मदद को आईं कोकिला बेन

सीरियल की कहानी एक गुजराती परिवार की है जहां एमिली (Jazzy Ballerini) अपनी सास आनंदी बा (Actress Kanchan Gupta) का दिल जीतने की कई कोशिशें कर रही हैं। ऐसे में एमिली की मदद कोकिला मोदी कर रही हैं. गुजराती परिवार में फिट होने के लिए कोकिला, एमिली को सभी जरूरी टिप्स देती हैं. 

प्रोमो में कोकिला, एमिली को ढोकला और दूसरे स्नैक्स जैसे फाफड़ा, जलेबी बनाने के टिप्स देती हैं. गुजरात में डांडिया का खास महत्व है तो कोकिला, एमिली से डांडिया सीखने के लिए कहती हैं. इन सभी चीजों को सीखने के दौरान एमिली के करतब मजेदार हैं. विदेश से भारत आई बहू इंडियन कल्चर को कैसे अपनाती है इसी पर सीरियल की नींव टिकी है. बहरहाल ये तो सीरियल देखने के बाद ही पता चलेगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

एक्ट्रेस जैजी बैलेरिनी निभा रही हैं फिरंगी बहू का किरदार

शो में विदेशी बहू के किरदार में एक्ट्रेस जैजी बैलेरिनी हैं। उन्होंने कोकिला बेन से गुजराती संस्कृति सीखने को लेकर कहा, ‘रूपल पटेल से सीखना मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव रहा है. उन्होंने मुझे पूरे दिल से सिखाया और वास्तव में मैं अच्छा करने लगी. मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने मुझे गुजराती संस्कृति के बारे में इतनी सारी चीजों के बारे में बताया. 

ये भी पढ़ें- टीवी की ये ‘फिरंगी बहू’ भारतीय लड़के से करना चाहती हैं शादी, 'आनंदी बा और एमिली' में आएंगी नजर 

ये भी पढ़ें- Anupama Episode: बॉयफ्रेंड के लिए मां-बाप से भिड़ी पाखी को सपोर्ट करेगा अनुज, 'अनुपमा' में धुआंधार फैमिली ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget