एक्सप्लोरर

टीवी की इस ‘फिरंगी बहू’ को विदेशी होने के चलते मिलते थे ऐसे रोल्स, भारतीय लड़के से करना चाहती हैं शादी

Jazzy Ballerini: 'आनंदीबा और एमली' सीरियल से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाली एक्ट्रेस जैज़ी बैलेरिनी ने हाल ही में विदेशी होने के चलते मिल रहे रोल्स पर बात की है.

Jazzy Ballerini Anandi Baa aur Emily: छोटे पर्दे पर जल्द ही टीवी शो ‘आनंदीबा और एमली’ (Anandibaa Aur Emily) आने वाला है, जिसमें एक्ट्रेस जैज़ी बैलेरिनी (Jazzy Ballerini) ‘फिरंगी बहू’ के रूप में एमली का किरदार निभाती नजर आएंगी. लंदन से काम के सिलसिले में मुंबई आईं जैज़ी भारतीय मनोरंजन जगत में अपना नाम कमाने के लिए एक्साइटेड हैं. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में जैज़ी ने खुलासा किया कि, विदेशी होने के नाते उन्हें बोल्ड रोल्स ऑफर किए जाते थे.

विदेशी होने के चलते मिलते थे बोल्ड रोल्स

‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में जैज़ी ने बताया कि, विदेशी होने के नाते उन्हें कैसे रोल्स मिलते थे. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं हमेशा से एक फैमिली शोज में काम करना चाहती थी. एक विदेशी होने के नाते मुझे लगातार बोल्ड रोल्स ऑफर किए जाते थे, जिन्हें करना मुझे पसंद नहीं है. मैं बहुत लकी हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि कई अमेजिंग एक्टर्स इस फील्ड में हैं और फिर भी मुझ जैसी अनुभवहीन लड़की को ये रोल मिला.” उन्होंने ये भी कहा कि, वह बिल्कुल एमली की तरह हैं, जो भारतीय संस्कृति से प्यार करती है.

भारतीय संस्कृति से करती हैं प्यार

जैज़ी ने बताया कि, वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार करती हैं और वह यहां घूमना भी पसंद करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है. मैं जहां भी गई, मैं एक विदेशी थी और जब मैं घर गई तो भी मैं एक विदेशी थी, क्योंकि मैं अपने देश में कभी नहीं रही, इसलिए मुझे कहीं भी स्वीकार नहीं किया गया. हालांकि, भारत में मुझे लगता है कि मैं यहां की रहने वाली हूं और मेरे लिए यह सबसे बड़ा उपहार है जो मुझे मिला है. तो, मेरे लिए भारत एक आशीर्वाद है, मैं भारत की पूजा करती हूं, मैं भाषा की पूजा करती हूं, मैं लोगों की पूजा करती हूं और मैं जीवन के तरीके और सोचने के तरीके की पूजा करती हूं. मुझे ऐसा लगता है कि, मैं यहीं पैदा होने के लिए बनी हूं.”

भारतीय लड़के से करना चाहती हैं शादी

जैज़ी न केवल भारत को प्यार करती हैं, बल्कि वह एक भारतीय लड़के से शादी भी करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने बताया, “मुझे लगता है कि मैं बिल्कुल एक भारतीय लड़के से शादी करूंगी, अगर वह मुझसे प्यार करेगा और मैं उससे.”

यह भी पढ़ें

Dhanush On Amitabh Bachchan: क्या अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट से हिट हुआ था धनुष का गाना कोलावरी डी? एक्टर ने खुद बताई थी सच्चाई

Zayed Khan ने बहन Sussanne Khan के अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, Arslan Goni को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget