एक्सप्लोरर
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरू की तैयारी
अमिताभ नौ सीजन से इस शो का हिस्सा हैं. उन्होंने सामान्य ज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम से अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चने के क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लाखो दीवाने है. हर सीजन के खत्म हो जाने के बाद शो के फैंस इसके अगले सीजन का इंतजार करते हैं. बीते दिनों शो का 10वां सीजन खत्म हुआ था. ऐसी खबरे हैं क्विज शो के अगले सीजन की तैयारी पर काम चल रहा है. अमिताभ बच्चन ने रियल्टी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "केबीसी की तैयारी शुरू और इसके परिचय, सिस्टम, नए इनपुट को सीखने, अभ्यास करने और दूसरे साल के लिए तैयारी चल रही है." अमिताभ नौ सीजन से इस शो का हिस्सा हैं. उन्होंने सामान्य ज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम से अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की. उन्होंने लिखा, "यह 2019 है और इसकी शुरुआत 2000 से हुई. 19 साल हुए और दो सालों का अंतर रहा जब यह शो मैंने नहीं किया. लेकिन 17 साल जीवन में मायने रखता है." अमिताभ (76) ने कहा कि उन्होंने ग्यारहवें सीजन के लिए शूटिंग की शुरुआत कर दी है.
और पढ़ें
Source: IOCL
























