एक्सप्लोरर

'देश तेरे बाप का है क्या?' लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पोस्ट कर हुए ट्रोल अली गोनी तो दिया करारा जवाब

Lok Sabha Elections Results 2024: टीवी एक्टर अली गोनी ने चुनावी रुझानों पर रिएक्ट किया था. लेकिन सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया. इसपर अली ने यूजर को करारा जवाब दे डाला.

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी मतगणना के दौरान काफी दिलचस्पी दिखाते नजर आए. टीवी एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे अली गोनी ने भी चुनावी रुझानों पर रिएक्ट किया था. लेकिन शायद सोशल मीडिया यूजर्स को ये रास नहीं आया और उन्हें ट्रोल कर दिया. लेकिन अली गोनी भी खामोश नहीं रहे.

अली गोनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था- दोनों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है, इस बार कड़ी टक्कर होने वाली है. जो भी जीतेगा बस हमारे देश का भला हो. जय हिंद. अली गोनी के इस पोस्ट पर यूजर्स भी रिएक्ट करने लगे और इसके बाद एक यूजर ने कुछ ऐसा कह दिया कि अली ने उनको करारा जवाब दे डाला.

यूजर के कमेंट पर भड़के अली गोनी
एक यूजर ने कमेंट किया- 'लेकिन मुल्ले तू इतना खुश क्यों लग रहा है.' इस कमेंट पर अली गोनी ने भी जवाब देते हुए लिखा- 'ये देश तुम्हारे बाप का है क्या, सिर्फ तुम ही खुश हो सकते हो? फेसलेस भाई या बहन आप जो भी हैं.'

देश तेरे बाप का है क्या?' लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पोस्ट कर हुए ट्रोल अली गोनी तो दिया करारा जवाब

स्वरा भास्कर ने भी किया था चुनावी नतीजों पर पोस्ट
बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी लोकसभा चुनाव के नतीजों पर रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट किया था. उन्होंने पोस्ट में नाम लिए बिना बहुमत ना मिलने को लेकर बीजेपी पर तंज किया था. स्वरा ने लिखा था- 'उन्होंने कहा कि टाइटैनिक डूबने के काबिल नहीं था! और फिर एक दिन.. वह डूब गया! सरकार किसी की भी बने, आज नफरत, करप्शन, लालच और घमंड को भारत ने हरा दिया है!'

ये भी पढ़ें: बैकलेस ड्रेस में शनाया कपूर ने जमकर कराया फोटोशूट, तारीफ में फैंस ने कह दिया 'चांद का टुकड़ा'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पत्नी जेबा मिल रही धमकियां', 'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी
'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ को पड़ा भारी, पत्नी जेबा को मिल रही धमकियां
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget