एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा से झगड़ा नहीं, बल्कि यह है अली असगर के शो को अलविदा कहने की असली वजह

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को अलविदा कहने वाले कॉमेडियन अली असगर का कहना है कि वो इस शो को बहुत मिस करते हैं. अब तक यह माना जा रहा था कि अली असगर, कपिल-सुनील विवाद के कारण शो से अलग हो गए हैं. लेकिन पहली बार अली असगर ने खुद शो से अलग होने की वजह बताई है.

'द कपिल शर्मा शो' में 'नानी' का मशहूर किरदार निभाने वाले अली असगर कपिल-सुनील विवाद से बाद से ही इस शो का हिस्सा नहीं है. अली असगर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'द कपिल शर्मा शो' से अलग होने की वजह बता रहे हैं.

अली असगर का कहना है, ''मैं 'द कपिल शर्मा शो' को बहुत मिस करता हूं, यहां काम करने अनुभव शानदार रहा है. लेकिन एक ऐसा समय आता है जब आप अपने करियर के बारे में सोचते हैं. शो में निभाए जा रहे मेरे किरदार में मैं कुछ भी नया नहीं कर पा रहा था. मेरे किरदार मैं कुछ नया करने का स्पेस भी नहीं बचा था, इसलिए मैंने शो से अलग होने का फैसला किया.''

हालांकि, अली असगर का कहना है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच जो भी विवाद हुआ वह सही नहीं था और यह नहीं होना चाहिए था. आपको बता दें कि अली असगर जल्द ही कपिल शर्मा के राइवल रहे कृष्णा अभिषेक के साथ मिलकर नया शो लाने जा रहे हैं.

कृष्णा अभिषेक के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं अली असगर

'द कपिल शर्मा शो' से अलग होने के बाद अली असगर सुनील ग्रोवर के साथ लाइव इवेंट के जरिए अपने फैंस को इंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में अली असगर ने सलमान खान के 'सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट शो' के स्पेशल शूट में हिस्सा भी लिया है. इससे पहले अली असगर सुनील ग्रोवर के साथ 'सबसे बड़े कलाकार' का हिस्सा भी बने थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइट में लौटते वक्त कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा हो गया था. इस झगड़े के बाद से ही सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा नहीं बने. अब तक ऐसा माना जा रहा था कि इसी विवाद के चलते अली असगर ने भी इस शो का अलविदा कहा है.

...तो कपिल शर्मा के शो में निभाए गए अपने इस किरदार को मिस कर रहे हैं सुनील ग्रोवर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
परिणीति चोपड़ा की 'शक' में अनूप सोनी के सीन हुए कट, एक्टर ने जताई निराशा
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद
शेफ दामू के निधन से टूटीं राम्या पांडियन, भावुक पोस्ट में याद किया उनका प्यार और आशीर्वाद

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget