एक्सप्लोरर

टीवी पर वापसी के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, 'टीवी ने मुझे वो दिया जो मेरे पास नहीं था'

नई दिल्ली: 'मोहरा', 'हू तू तू', 'हेरा फेरी' और 'धड़कन' जैसी यादगार फिल्मों से हिंदी फिल्म-जगत में अपने अभिनय से धमाल मचा चुके अभिनेता सुनील शेट्टी ने लंबे समय बाद टेलीविजन पर कदम रखा है, वहीं उनका मानना है कि छोटे पर्दे ने उन्हें नए चाहने वाले दिए हैं.

सुनील टेलीविजन पर रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज असली चैंपियन' की मेजबानी करते दिखाई देंगे. इससे पहले वह साल 2014 की फिल्म 'देसी कट्टे' में नजर आ चुके हैं. यह पूछने पर कि उन्होंने छोटे पर्दे के जरिए इंटरटेंमेंट की दुनिया में लौटने का फैसला क्यों लिया? इस पर सुनील ने कहा, "क्योंकि छोटा पर्दा मुझे हर घर तक पहुंचाता है, इसने मुझे नए दर्शक दिए हैं. टेलीविजन पर मिस्टर अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ चेहरा बदल गया और इसके बाद 'दस का दम' से लोग सलमान खान को जान पाए."

55 साल के अभिनेता ने सेलिब्रिटी क्रॉसफेट एक्सपर्ट शिवोहम के सहयोग से 'एसएमएएसएएच शिविट' नाम का एक जिम लांच किया. उन्होंने कहा कि छोटा पर्दा एक अभिनेता के असवी पर्सनालिटी को सामने लाता है.

उन्होंने कहा, "टेलीविजन ऐसी चीज है जो असली व्यक्ति का असली चेहरा लोगों के सामने लाती है क्योंकि इसमें आप खुद को दिखाते हैं. आप किसी अन्य का किरदार को नहीं. मुझे लगता है कि 'इंडियाज असली चैंपियन..है दम' मेरे लिए हैं. इसने मुझे नए दर्शक दिए हैं, जो शायद पहले कभी नहीं थे."

आज के समय में मारधाड़ वाले सीन और सुरक्षा उपायों के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, "यह (एक्शन) अधिक तकनीकी और सुरक्षित हो गए हैं. हम कूदते थे, हम बेवकूफ थे लेकिन अब एयरबैग है और अधिक सुरक्षा है, जो एक कलाकार के लिए महत्वपूर्ण है." 'धड़कन' अभिनेता ने कहा, "अब यह अधिक तकनीकी हो गया है. मैंने तरह-तरह के स्टंट से अपने शरीर के हर हिस्से को तोड़ दिया है."

यह पूछे जाने पर कि उन्हें उनके करियर में मौका दिया जाए तो क्या वह अपनी यात्रा में कुछ बदलना चाहेंगे? उन्होंने कहा, "नहीं, मैंने बहुत कुछ सीखा है. सबसे अच्छी बात यह है कि भगवान ने मुझे एक मौका दिया है. मुझे बहुत सारी फिल्म मिली हैं, अब मैं बुद्धिमान और सुरक्षित भूमिकाओं निभाऊंगा." वह ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहते हैं, जो उनकी उम्र के अनुरुप हो.

अपनी प्रोजोक्ट्स के बारे में सुनील ने कहा, "मेरे पास कुछ फिल्में हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडिज के साथ मेरी फिल्म 'रिलोडेड' है, जिसके लिए मैं उत्साहित हूं. यह अच्छी भूमिका है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
Video: 'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में विनर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस
Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget