एक्सप्लोरर

उरी आतंकी हमले पर बन रही वेब सीरीज में नजर आएंगे एक्टर अमित साध

‘इंडिया स्ट्राइक्स -10 डेज’ नाम की यह वेब सीरीज पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस’ पर आधारित है. इसमें अमित साध मुख्य किरदार में होंगे. वह इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज ‘ब्रीद’ में अभिनय कर चुके हैं.

नई दिल्ली: उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बड़ी सूझ-बूझ से आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था. हर भारतीय को गर्व से भर देने वाली इस घटना को अब स्क्रीन पर देखने के लिए तैयार हो जाइए. उरी आतंकी हमले के घटनाक्रम से प्रेरित इस वेब सीरीज में टीवी और बॉलीवुड एक्टर अमित साध सेना के ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़े अप्लाउज एंटरटेनमेंट सितंबर 2016 में हुए आतंकी हमले और भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को बिल्कुल बारीकी के साथ नाटकीय अंदाज में पेश करने जा रहा है.

‘इंडिया स्ट्राइक्स -10 डेज’ नाम की यह वेब सीरीज पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस’ पर आधारित है. इसमें अमित साध मेन लीड में होंगे. वह इससे पहले अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज ‘ब्रीद’ में एक्टिंग कर चुके हैं.

हाल ही में ‘गोल्ड’ फिल्म में नजर आए अमित ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं वास्तविक मिशन पर आधारित रोमांचकारी सीरीज से जुड़कर उत्साहित महसूस कर रहा हूं. अब तक मैंने जितने चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं, यह उनमें से एक है. मेरा किरदार मुझे बतौर एक्टर अपना एक और पक्ष सामने लाने की गुजाइंश देता है. मेजर टैंगो एक ऐसा शख्स है जिसके कई पहलू हैं - वीरता, भावनात्मकता और उनके बीच की और कई सारे पहलू.’’ हमारे देश के रक्षा विभाग और सुरक्षा बलों के साहस को इस वेब सीरीज में और भी बेहतर तरीके से दिखाया जाएगा.

इस सीरीज का डायरेक्शन राज आचार्य कर रहे हैं जो पहले डिस्कवरी जीत पर ‘दि बैटल ऑफ सारागढ़ी’ का निर्देशन कर चुके हैं. अप्लाउज एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर नायर का कहना है ‘‘इंडिया स्ट्राइक्स -10 डेज‘ हमारे देश और लोगों की रक्षा में हमारे सुरक्षाबलों की भूमिका को प्रमुखता से दिखाता है.’ इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही मुंबई और कश्मीर में शुरू होगी. शो अगले साल तक रिलीज होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': माही विज हुईं इमोशनल, कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन?
'बिग बॉस 20': माही विज हुईं इमोशनल, कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन?
‘एलायंस’ सीजन 2 का ऐलान, 14 जनवरी 2027 को होगी वापसी; कुणाल खेमू फिर संभालेंगे कमान
‘एलायंस’ सीजन 2 का ऐलान, 14 जनवरी 2027 को होगी वापसी, कुणाल खेमू फिर संभालेंगे कमान
KBC 18 में कंटेस्टेंट का मजेदार किस्सा, अमिताभ की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं अल्मास
KBC 18 में कंटेस्टेंट का मजेदार किस्सा, अमिताभ की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं अल्मास
बिग बॉस 20 में इमोशनल हुए स्काउट, बोले- हॉस्टल में बीता बचपन, इसलिए नहीं आती किसी की याद
बिग बॉस 20 में इमोशनल हुए स्काउट, बोले- हॉस्टल में बीता बचपन, इसलिए नहीं आती किसी की याद

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget