एक्सप्लोरर

राखी सावंत की गिरफ्तारी से लुधियाना पुलिस का इंकार, लगा है धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

नई दिल्ली : टीवी और बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है. ऐसी खबरें आई थी कि लुधियाना पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया था और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. लेकिन अब लुधियाना पुलिस ने राखी की गिरफ्तारी का खंडन किया है.

पुलिस ने कहा कि वह मुंबई में अपने पते पर मिली ही नहीं. गौरतलब है कि एक स्थानीय अदालत ने इस मामले में राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है.

पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने यहां कहा, ‘‘राखी सावंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है . अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है...लुधियाना से एक पुलिस टीम वारंट तामील कराने के लिए मुंबई गई थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है .’’ लुधियाना के DCP ध्रुमन निंबले ने कहा, ‘‘एक स्थानीय अदालत की ओर से जारी वारंट तामील कराने के लिए लुधियाना से एक पुलिस टीम मुंबई गई थी. बहरहाल, उस पते पर वह नहीं मिलीं. उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है .’’ उन्होंने कहा कि वह मामले की जानकारी अदालत को देंगे. अदालत में राखी के खिलाफ दायर शिकायत के आधार पर नौ मार्च को एक स्थानीय अदालत ने वारंट जारी किया. राखी पर पिछले साल एक निजी टीवी चैनल पर अपनी टिप्पणी से वाल्मिकी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है . नौ मार्च को मामले की आखिरी सुनवाई के दौरान राखी अदालत में पेश नहीं हुई थीं. अदालत के निर्देश पर लुधियाना पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हुई थी. मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होनी है. (इनपुट- पीटीआई भाषा)

आपको यह भी बता दें कि अभिनेत्री ने यह टिप्पणी तकरीबन डेढ़ साल पहले की थी जिसके बाद एक वकील ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस राखी के खिलाफ किया था. rakhi11 हालांकि बाद में सोशल मीडिया के जरिए राखी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग लिया था. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा था कि उनका मकसद कहीं से भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती है.

नीचे वीडियो में देखिए राखी सावंत ने माफी मांगते हुए क्या कहा था...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget