एक्सप्लोरर

बचपन के दिनों को याद करके छलका Abdu Rozik का दर्द, ऐसे घर में रहा करते थे सिंगर जिसकी छत...

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक महज तीन दिनों के अंदर बिग बॉस में सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुके हैं. हाल ही में उन्होंने साजिद खान से बात करते हुए खुलासा किया कि बचपन में वो कैसे घर में रहते थे.

Abdu Rozik Revelation: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का जबसे प्रीमियर हुआ है, इस शो का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है. इन दिनों बिग बॉस  के जिस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चा है या जिसने सबका दिल जीत लिया है वो हैं ताजिक सिंगर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik). अब्दू रोजिक महज तीन दिनों के अंदर ही बिग बॉस हाउस में सबके फेवरेट बन गए हैं.

कभी 19 साल के अब्दू को कैमरों पर बात करते हुए देखा जाता है तो कभी उन्हें किसी कंटेस्टेंट ने गोद में ले रखा होता है. वैसे तो अक्सर यही देखने को मिलता है कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट को हिंदी में बात करनी होती है लेकिन अब्दू ही इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनकी हिंदी बहुत ज्यादा खराब है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि वह ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं. 

हालांकि, ये कहा जाता है न कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है. अब्दू रोजिक ने बिग बॉस हाउस में बहुत कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है. साजिद खान (Sajid Khan) संग बात करते हुए अब्दू ने खुलासा किया कि उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में गुजरा है.

अब्दू ने कहा कि वो बहुत ही छोटे से घर में रहा करते थे जिसकी छत से पानी टपकता रहता था. अब्दू ने ये भी बताया कि उन्हें आज भी खिलौनों का काफी शौक है. जब भी वो शॉपिंग पर जाते हैं तो खिलौने जरूर खरीद कर लाते हैं. अब्दू का होमटाउन एक पहाड़ी इलाके में है, जहां उन्हें बहुत ही खुशी महसूस होती है.

ये भी पढ़ें:- राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन का निधन, Sunil Pal ने शेयर किया ये दर्दभरा वीडियो

अब्दू को देख दंग हुए कंटेस्टेंट

अब्दू का एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वो अपनी लाइफ और वर्क फ्रंट से जुड़ी चीजों को शेयर करते रहते हैं. आज जिस मुकाम पर अब्दू पहुंच चुके हैं, उन्होंने वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. अब्दू के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था ये सफर. हाल ही में बिग बॉस हाउस में अब्दू को स्विमिंग स्किल्स दिखाते हुए देखा गया. अब्दू जिस तरह से बिंदास होकर गहरे पूल में तैर रहे थे, उसे देख हर कोई दंग रह गया था.

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16 में साजिद खान को मिला स्पेशल राइट, इस वजह से बिग बॉस ने लगाई शालीन भनोट को फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- 'कोई भी मुझसे भिड़ने आता..'
क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget