एक्सप्लोरर

टीवी में काम करके सड़कों पर रोते थे आमिर अली, ऐसा हाल देखकर सोहेल खान ने भी पूछ लिया था ये सवाल

Aamir Ali On TV Journey: टीवी एक्टर आमिर अली ने फिल्म स्टार से टीवी एक्टर बनने तक की अपनी जर्नी के बारे में बात की है. उन्होंने खुलासा किया कि टीवी में काम करके वो बहुत रोते थे.

Aamir Ali On TV Journey: आमिर अली टीवी के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है जिनसे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी भी मिली है. आमिर एक फिल्म एक्टर बनने आए थे मगर टीवी एक्टर बन गए थे जिसकी वजह से वो बिल्कुल भी खुश नहीं थी. आमिर ने खुलासा किया है कि पैसे ना होने की वजह से उन्होंने लो प्रोफाइल टीवी शोज में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन उन्हें ये करने में शर्म आती थी.  उन्होंने बताया कि दोस्तों के सामने वो रोया करते थे. जिन्हें ये विश्वास नहीं होता था कि वो टीवी की दुनिया में सेटल हो रहे हैं.

बीलाइव स्टूडियो से चैट में आमिर ने कहा- उनका कोई मैंटॉर नहीं था जो उन्हें गाइड कर सके. जिसकी वजह से वो किसी भी प्रोड्यूसर के साथ फिल्म साइन कर रहे थे. उन्होंने ज्यादातर जिन फिल्मों में काम किया वो कभी चली ही नहीं. आमिर एक बड़े डेब्यू का जहां इंतजार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ उनकी सेविंग्स भी खत्म होती जा रही थीं. 

टीवी शो में काम करने के लिए कहा हां
आमिर के पास पैसे खत्म हो रहे थे. उन्होंने कहा- मेरे पास बालाजी का कॉल आया और उन्होंने कहा- क्या आप टीवी पर काम करने में इंटरेस्टिड हैं. जब मैंने हां कहा तो वो चौंक गए. आमिर ने आगे कहा- मेरे पास पैसे खत्म हो रहे थे लेकिन मैं टीवी नहीं करना चाहता था क्योंकि मैं खुद को एक मूवी स्टार के तौर पर देखता था. जब मैंन टीवी करना शुरू किया तो फिल्म इंडस्ट्री से मेरे दोस्त मुझ पर दया खाते थे. वो मुझसे पूछते थे कि मैं टेलिविजन क्यों कर रहा हूं. उसके बाद मैं उनके सामने रोने लगता था. मैं बहुत खराब शेप में था. मैं सोहेल खान, रेमो डिसूजा, हंसल मेहता के सामने बहुत रोता था.

सड़कों पर रोते थे
आमिर ने कहा- मैं सड़कों, जिम हर जगह रोता था. मैं टीवी करने की वजह से बहुत निराश था. मुझे नहीं पता किसी को याद है या नहीं लेकिन मुझे याद है सोहेल खान उस समय मेरे को-स्टार थे. वो भी मुझसे पूछते थे मैं अपने साथ क्या कर रहा हूं. ये सोचकर आज मैं बहुत हंसता हूं लेकिन मैं आपको नहीं बता सकता कि उस समय मैं किससे गुजर रहा था.

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को कई दिनों तक कंधे पर उठाकर बर्फ में चले थे राजेश खन्ना, शरीर पर पड़ गए थे निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget