एक्सप्लोरर

बॉयफ्रेंड Karan Kundrra संग काम करना चाहती हैं Tejasswi Prakash, कहा- 'हमारी केमिस्ट्री आग है'

Tejasswi Prakash On Karan Kundrra: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग अपने रिश्ते के बारे में बात की है.

Tejasswi Prakash On Relationship With Karan Kundrra: टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने जब से ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में अपने रिश्ते की शुरुआत की है, तब से वह अपनी प्यारी केमिस्ट्री से टेली टाउन के चर्चित कपल बन गए हैं. तेजस्वी प्रकाश को शूट से पिक करना हो या फिर करण कुंद्रा को एयरपोर्ट पर ले जाना हो, दोनों ने जाहिर किया है कि, वे बिजी समय में भी एक-दूसरे के लिए समय निकालना जानते हैं.

हमारी केमिस्ट्री आग है- तेजस्वी

हाल ही में, तेजस्वी प्रकाश ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इटंरव्यू में करण संग अपनी केमिस्ट्री को आग बताते हुए अपने रिश्ते के बारे में बात की है. तेजस्वी ने अपने प्यार करण की तारीफ करते हुए कहा, “करण मुझमें बहुत अधिक क्षमता देखते हैं. वह हमेशा मुझसे कहते हैं, 'काश तुम खुद को मेरी आंखों से देख पाती'. करण ने मेरे काम और स्क्रिप्ट को देखने के तरीके को बदल दिया है. उन्होंने मेरे खुद को देखने के तरीके को बदल दिया है.” तेजस्वी प्रकाश ने करण संग स्क्रीन शेयर करने की भी इच्छा जाहिर की है और बताया है कि, “हमारी केमिस्ट्री आग है.”

करण के साथ सुरक्षित महसूस करती हूं- तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश ने यहां तक कहा है कि, करण के साथ वह काफी सुरक्षित और स्थिर महसूस करती हैं. बकौल एक्ट्रेस, “भले ही हमें एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है, लेकिन हम जो भी पल साथ में बिताते हैं, वो अच्छे होते हैं. हमारे रिश्ते में समझ का स्तर काफी बड़ा है. कभी-कभी हम काफी सेटेल महसूस करते हैं. हम काम करते हैं और एक-दूसरे के पास वापस आ जाते हैं और ये जिंदगी हमें पसंद है. हमारे पास भी उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन जब मैं उनके साथ होती हूं, तो मैं स्थिर और सुरक्षित महसूस करती हूं. हमारे झगड़े भी ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं.”

बता दें कि, 10 जून 2022 को तेजस्वी का जन्मदिन है और वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं.

यह भी पढ़ें

Aamir Khan: आखिर चलती ट्रेन में आपको गोलगप्पा कहां से खाने को मिल गया? फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने आमिर खान से पूछा सवाल

बुआ सबा पटौदी की टी-शर्ट दिखें Saif Ali Khan और Kareena Kapoor के छोटे लाडले Jeh, देखें क्यूट Photo

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget