एक्सप्लोरर

'तांडव' वेब सीरीज के किन डायलॉग्स पर को लेकर मचा है बवाल, यहां पढ़िए

तांडव पर आरोप लगा रहे हैं कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का अपमान किया गया है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं सीरीज के उन डायलॉग्स के बारे में जिनके कारण इन विवादों को हवा मिली है.

Tandav Controversial Dialogues: शुक्रवार को सैफ अली खान-डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज 'तांडव' रिलीज हुई. रिलीज होते ही ये सीरीज़ विवादों में घिरती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर दर्शक सीधे आरोप लगा रहे हैं कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का अपमान किया गया है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं सीरीज के उन डायलॉग्स के बारे में जिनके कारण इन विवादों को हवा मिली है.

ये हैं डायलॉग्स:

पूरा विवाद वेब सीरीज पर विवाद पहले एपिसोड के ही एक सीन पर है. इसमें अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं, "आखिर आपको किससे आजादी चाहिए." उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, "नारायण-नारायण. प्रभु कुछ कीजिए. रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं."

इसके साथ ही एक और विवादित डायलॉग की बात करें तो, कॉलेज का एक युवा लड़की से कहता है, "जब एक छोटी जाति का आदमी एक ऊंची जाति की औरत को डेट करता है न तो वह बदला ले रहा होता है, सिर्फ उस एक औरत से."

ये भी पढ़ें: In Pics: सैफ अली खान के घर में हुई है 'तांडव' की शूटिंग, देखिए आलीशान पैलेस की शानदार तस्वीरें

अब तक क्या हुआ:

वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जारी विवाद के बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है. दरअसल, सीरीज की रिलीज के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर 'तांडव' पर बैन लगाने की मांग की है.

राम कदम ने 'तांडव' के मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि सीरीज़ के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने से पहले राम कदम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी सीरीज़ को बैन करने मांग की और कई आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, ""आखिरकार क्यों हर बार फिल्मों और वेब सीरीज में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम किया जाता है. ताजा उदाहरण नई वेब सीरीज 'तांडव' है. सैफ अली खान एक बार फिर ऐसी फिल्म या सिरीज़ का हिस्सा है जो हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुचाता है. डायरेक्टर अली अब्बास जफर को सिरीज़ से भगवान शिव का मजाक बनाने वाला हिस्सा हटाना होगा. एक्टर जीशान अयूब को माफ़ी मांगना होगा. जब तक जरूरी बदलाव नहीं होते तब तक तांडव का बहिष्कार किया जाएगा."

वहीं महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में कहा, "ऐसा लगता है कि तांडव के निर्माताओं ने जानबूझकर हिंदू देवताओं और हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है."

यहां देखिए तांडव का ट्रेलर:

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वर्ल्डवाइड 650 करोड़ के पार, इंडिया में भी बनाया रिकॉर्ड
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वर्ल्डवाइड 650 करोड़ के पार, इंडिया में भी बनाया रिकॉर्ड
EXCLUSIVE: 'हम हिंदू हैं यहां तलाक नहीं होता...', अफेयर के आरोपों पर बोले गोविंदा
एक्सक्लूसिव: 'हम हिंदू हैं यहां तलाक नहीं होता...', अफेयर के आरोपों पर बोले गोविंदा
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'मैं हिंदू नहीं हूं फिर भी...' आ गया 'रामायण' का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया
आ गया 'रामायण' का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर की फिल्म ने रुला दिया

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget