एक्सप्लोरर

Thug Life Collection Vs Housefull 5: 'हाउसफुल 5' ने किया सैकड़ों करोड़ का सपना चूर, 'ठग लाइफ' पर चौतरफा वार!

Thug Life Box Office Collection Day 2: 'ठग लाइफ' के जरिए कमल हासन दर्शकों में जो जादू बिखेरने की कोशिश में लगे हुए थे उसे अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' कमजोर साबित कर रही है.

Thug Life Box Office Collection Day 2: दो बड़े धुरंधर डायरेक्टर-एक्टर मणिरत्नम और कमल हासन की 'ठग लाइफ' अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज से एक दिन पहले 5 मई को सिनेमाहॉल में आ चुकी है.

फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं तो जानते हैं कि फिल्म ने इन दो दिनों में पैन इंडिया कितनी कमाई की है. साथ ही, ये भी जानेंगे कि 'हाउसफुल 5' और 'ठग लाइफ' के बीच इस टक्कर में कौन किस पर भारी पड़ता दिख रहा है.

'ठग लाइफ' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैक्निल्क के मुताबिक, 'ठग लाइफ' ने ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, इस कमाई का बड़ा हिस्सा तमिल भाषा के दर्शकों से आया और ये 15.4 करोड़ रहा. तेलुगु से फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमाए.

हिंदी में फिल्म की हालत बहुत अच्छी नहीं रही और ये सिर्फ 10 लाख रुपये ही कमा पाई. फिल्म ने दूसरे दिन 10:25 बजे तक 7.50 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.

'ठग लाइफ' पर भारी पड़ी 'हाउसफुल 5'!
कमल हासन पर अक्षय कुमार की फिल्म भारी पड़ती दिख रही है. हालांकि, कमल हासन की फिल्म आज दूसरे दिन के लिए कमा रही है जबकि अक्षय की फिल्म पहले दिन के लिए. इसलिए फाइनल डेटा आने के बाद ओपनिंग डे कलेक्शन की तुलना हो पाएगी.

  • हालांकि, यहां पर हमने दूसरे पॉइंट्स पर नजर डाली तो जो सामने आया वो चौंकाता है. दरअसल 'ठग लाइफ' को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने कहा था कि ये फिल्म पहले दिन 35 करोड़ के आसपास कमा सकती है, जबकि फिल्म ने इसका आधा ही कमाया.
  • 'हाउसफुल 5' को लेकर उम्मीद जताई गई थी कि ये 20 से 25 करोड़ के बीच कमाएगी. फिल्म ने अभी तक 19 करोड़ के ऊपर कमा लिए हैं और बहुत जल्द इस ट्रेड एक्सपर्ट्स की प्रीडिक्शन पूरी करती भी नजर आ सकती है.
  • हिंदी पट्टी में 'ठग लाइफ' ने सिर्फ 10 लाख ही कमाए हैं यानी फिल्म का हिंदी में बुरा हाल है. जबकि 'हाउसफुल 5' अकेले हिंदी में ही 23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raaj Kamal Films International (@rkfioffl)

'ठग लाइफ' के लिए बढ़ती दिख रहीं मुश्किलें
कमल हासन के कन्नड़-तमिल भाषा से जुड़ी टिप्पणी के बाद फिल्म को कन्नड़ में रिलीज नहीं किया गया, जिसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ा. फिल्म को करीब 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है और फिल्म दूसरे दिन ही कमाई में बहुत तेजी से नीचे की ओर जाती दिख रही है.

तो वहीं 225 करोड़ के बजट में बनी अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म को लेकर अभी बज बना हुआ है जो हिंदी में 'ठग लाइफ' को और नुकसान पहुंचा सकता है. बता दें कि दोनों फिल्मों के रिव्यूज में एबीपी न्यूज ने 'हाउसफुल 5' को साढ़े तीन स्टार और 'ठग लाइफ' को सिर्फ 3 स्टार दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget