एक्सप्लोरर

L2 Empuraan: विवाद के बाद ‘एल2 एम्पुरान’ में लगे 24 कट, यहां चेक करें फिल्म में हुए बदलाव की पूरी लिस्ट, ये भी जाने अब कितना है रनटाइम

L2 Empuraan: ‘एल2 एम्पुरान’ पर हुए विवाद के चलते सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म से 17 नहीं सीन कट लगाने के निर्देश दिए थे. चलिए यहां जानते हैं फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं.

L2 Empuraan: लाल की मच अवेटेड मलयालम फिल्म ‘एल2 एम्पुरान’ गुरुवार, 27 मार्च को रिलीज़ हुई और इसकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग हुई थी. लेकिन फिर ये फिल्म विवादों में फंस गई. दरअसल फिल्म में गुजरात दंगों को लेकर दिखामोहनए गए सीन पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई थी और इसके बैन तक की मांग की थी. मामला इतना बढ़ गया छा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म में कई कट लगाने के निर्देश दे दिए.

 इस घटनाक्रम ने इंडस्ट्री को चौंका दिया था क्योंकि सीबीएफसी ने पहले फिल्म को पास किया था और तब  सीनों को आपत्तिजनक नहीं बताया गया था. फिर भी, विवाद को कम करने के लिए निर्माताओं ने ये बदलाव करने का फैसला किया. चलिए यहां जानते हैं ‘एल2 एम्पुरान’ में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं.

एल2 एम्पुरान’ में लगे हैं 24 कट्स
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएफसी ने ‘एल2 एम्पुरान’ में 17 नहीं 24 कट्स लगाने के निर्देश दिए थे. इसी के साथ फिल्म में 2002 को मेंशन करने वाले कार्ड को 'कुछ साल पहले' से बदल दिया गया है और इसके अलावा मोहसिन की हत्या करने वाले एक व्यक्ति के सीन को भी काट दिया गया है. साथ ही, सड़क से गुजर रही एक जीप के सीन भी हटा दिए गए हैं. इनके अलावा फिल्म में ये बदलाव किए गए हैं.

  • धार्मिक ढांचे के सामने से गुजरते ट्रैक्टर के सीन चार जगहों से हटा दिए गए हैं.
  •  मसूद और जायद मसूद के बीच 11 सेकंड की बातचीत खत्म कर दी गई है.
  •  20 मिनट पर बलराज (अभिमन्यु सिंह) के 4 सेकेंड को डिलीट करने के लिए कहा गया था.
  • 4 जगहों पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के सीन कुल 37 सेकंड के लिए हटाए गए हैं.
  • दो और जगहों से बलराज के 10 सेकंड के दृश्य हटा दिए गए हैं. शवों का एक सीन जो 8 सेकंड लंबा था, सेंसर कर दिया गया था.
  •  एक कार में संगठन का नाम हटा दिया गया जबकि 'एनआईए' शब्द म्यूट कर दिया गया है.
  •  टीवी समाचार स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले एक सीन को बदल दिया गया है, जबकि एक पात्र, पीतांबरन का शॉट हटा दिया गया है.
  • बलराज और मुन्ना (सुकांत गोयल) के बीच बातचीत 13 सेकंड कम कर दी गई है.
  • 15 जगहों पर बाबा बजरंगी का नाम हटाकर बलदेव कर दिया गया है.
  • कुल मिलाकर, फिल्म के 128 सेकंड हटा दिए गए हैं

कट लगने के बाद कितना है ‘एल2 एम्पुरान’ का रनटाइम
फिल्म में 24 कट्स लगाए जाने से पहले , ‘एल2 एम्पुरान’ 179.52 मिनट लंबी थी. वहीं अब नया रन टाइम 177.44 मिनट यानी 2 घंटे 57 मिनट और 44 सेकेंड है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडिट वर्जन 2 अप्रैल से सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है. इससे पहले 6 मार्च को जब फिल्म पास हुई थी तो सीबीएफसी ने 2 बदलावों के लिए कहा था.  उन्होंने यौन हिंसा और एक महिला के सिर को कई बार पीटने का छह सेकंड का सीन हटा दिया था. एक अन्य सीन  में, उस डायलॉग को बदल दिया गया था जिसमें राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को एक्सप्लेन किया गया थाय 

ये भी पढ़ें:- ये भी पढ़ें:-'अबीर गुलाल' में पाक एक्टर फवाद खान की कास्टिंग पर बवाल, राज ठाकरे की मनसे विरोध में उतरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO: साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', पिट गई 'आखिरी सवाल', जानें-'राजा शिवाजी' से 'धुरंधर 2' तक बाकी फिल्मों का हाल
साउथ की फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Karuppu Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई तृषा-सूर्या की 'करुप्पु', पहले दिन बमफाड़ की ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई तृषा-सूर्या की 'करुप्पु', पहले दिन बमफाड़ की ओपनिंग
Karuppu First Review: आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- 'प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म
Mohanlal Drishyam 3 Advance Booking: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में उड़ा दिया गर्दा, रिलीज से पहले छाप डाले करोड़ों
'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग में उड़ा दिया गर्दा, रिलीज से पहले छाप डाले करोड़ों

वीडियोज

Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें| PM Modi | NEET Controversy | Trump | Iran | Petrol Diese Price Hike
Lawyers Chamber Demolition: भारी विरोध के बीच 'बुलडोजर एक्शन'! चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात | Lucknow
Top News: सुबह की बड़ी खबरें | PM Modi | NEET Controversy | Trump | Iran | Petrol Diese Price Hike
US Iran War: Donald Trump ने ईरान को दे दी सबसे बड़ी चेतावनी! | China | xi jinping | Breaking
NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कयामत तक जिंदा रहेगा इस्लाम', जमीयत की बैठक में बोले मौलाना अरशद मदनी- मुसलमानों को....
'कयामत तक जिंदा रहेगा इस्लाम', जमीयत की बैठक में बोले मौलाना अरशद मदनी- मुसलमानों को....
Dhar News: HC फैसले के बाद भोजशाला में हवन-पूजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं– 'आस्था-विश्वास की बड़ी विजय'
HC फैसले के बाद भोजशाला में हवन-पूजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं– 'आस्था-विश्वास की बड़ी विजय'
DC vs RR मैच में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 3 छक्के लगाकर तोड़ देंगे अभिषेक का रिकॉर्ड
DC vs RR मैच में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 3 छक्के लगाकर तोड़ देंगे अभिषेक का रिकॉर्ड
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है
कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
क्रिकेट में हाथ घुमाकर ही क्यों फेंकते हैं गेंद, कैसे शुरू हुई मॉर्डन बॉलिंग?
क्रिकेट में हाथ घुमाकर ही क्यों फेंकते हैं गेंद, कैसे शुरू हुई मॉर्डन बॉलिंग?
Hantavirus: क्या ब्रेस्ट मिल्क और स्पर्म से भी फैल सकता है हंता वायरस, जानें यह कितना खतरनाक?
क्या ब्रेस्ट मिल्क और स्पर्म से भी फैल सकता है हंता वायरस, जानें यह कितना खतरनाक?
Embed widget