एक्सप्लोरर

Kanguva Box Office Collection Day 2: दूसरे ही सूर्या-बॉबी की फिल्म को लगा तगड़ा झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन

Kanguva Box Office Collection: सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'कंगुवा' की कमाई में दूसरे ही दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है. ये फिल्म पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन आधी कमाई भी नहीं कर पाई है.

Kanguva Box Office Collection Day 2: सूर्या की मच अवेटेड फिल्म 'कंगुवा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का काफी बज बना हुआ था हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पॉन्सम मिला. इसी के साथ पहले दिन 'कंगुवा' उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत नहीं कर पाई. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

'कंगुवा' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. काफी हाईप के बाद ये फिल्म इस गुरुवार को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म की ओपनिंग काफी ठंडी रही. दरअसल 'कंगुवा' की कहानी और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस में दम नजर नहीं आया. हालांकि फिल्म की सिनेमैटोग्रॉफी और वीएफएक्स की काफी तारीफ भी हो रही है लेकिन 'कंगुवा' दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. वहीं दूसरे दिन तो इस पीरियड एक्शन ड्रामा की बॉक्स ऑफिस पर हवा ही निकल गई.

  • 'कंगुवा' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 24 करोड़ की कालेक्शन किया था.
  • जिसमें फिल्म ने पहले दिन तमिल में 14.9 करोड़, हिंदी  3.5 करोड़, तेलुगु में 5.5 करोड़, कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.07 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कंगुवा' ने फ्राइडे को यानी दूसरे दिन 9 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'कंगुवा' के दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 33.00 करोड़ रुपये हो गया है.

'कंगुवा' कैसे निकाल पाएगी बजट?
'कंगुवा' का बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो चुका है. फिल्म दूसरे दिन अपने ओपनिंग डे की आधी कमाई भी नहीं कर पाई है. ऐसे में 350 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का अपनी लागत निकाल पाना मुश्किल लग रहा है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी. अब देखने वाली बात होगी कि शनिवार और रविवार को फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है. अगर वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की तो फिर 'कंगुवा' का भगवान ही मालिक है.

'कंगुवा' स्टार कास्ट
'कंगुवा' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पटानी ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में  योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र, केएस रवि कुमार, जगपति बाबू, नटराजन सुब्रमण्यम और बीएस अविनाश शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:-The Sabarmati Report Box Office Collection Day 1: 'द साबरमती रिपोर्ट' की बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग, देखें फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget