एक्सप्लोरर

'सौभाग्य की बात है', पद्म भूषण से नवाजे गए अजीत कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Ajith Kumar On Padma Bhushan: तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार सहित 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए. पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजे जाने पर अजित कुमार ने लंबा पोस्ट लिखा है.

Ajith Kumar On Getting Padma Bhushan: गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी की शाम को गृह मंत्रालय ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की अनाउंसमेंट की. इस लिस्ट में बिहार की जानी-मानी दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा, दिवंगत जापानी ट्रेडर ओसामु सुजुकी और भारत के पहले सिख चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर समेत सात लोगों को पद्म विभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार सहित 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार दिए गए.

अजीत कुमार ने पद्म भूषण से नवाजे जाने पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'मैं भारत के राष्ट्रपति से पद्म पुरस्कार लेकर बहुत विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.'

अजीत ने दोस्तों और सीनियर्स को कहा थैंक्यू
अजीत कुमार ने आगे लिखा- 'इस लेवल पर मान्यता मिलना सौभाग्य की बात है और मैं हमारे राष्ट्र में मेरे योगदान की इस उदार स्वीकृति के लिए शुक्रगुजार हूं. साथ ही, मैं इस बात का भी ध्यान रखता हूं कि ये सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं है, बल्कि कई लोगों की सामूहिक कोशिशों और सपोर्ट का सबूत है. मैं अपने प्रतिष्ठित सीनियर, साथियों और अनकहे दूसरे लोगों सहित फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों को थैंक्यू कहना चाहता हूं. आपकी प्रेरणा, सहयोग और सपोर्ट मेरी जर्नी में अहम रही है, जिसमें दूसरे फील्ड्स में भी मेरे जुनून को आगे बढ़ाना शामिल है.'

'आपका प्यार और सपोर्ट सहारे और शक्ति का...'
एक्टर आगे लिखते हैं- 'मैं सालों से मोटर रेसिंग बिरादरी और स्पोर्ट्स पिस्टल और राइफल शूटिंग कम्यूनिटी के सपोर्ट के लिए भी आभारी हूं. मैं मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब (एमएमएससी), फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई), स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी), नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और चेन्नई राइफल क्लब को उनकी हौसला अफजाई के लिए धन्यवाद देता हूं. मेरे परिवार और दोस्तों, आपका प्यार और सपोर्ट सहारे और शक्ति का जरिया दोनों रहा है.'

'ये अवॉर्ड जितना मेरा है उतना ही आपका भी है'
अजीत कुमार ने पोस्ट के आखिर में अपने पिता को याद किया. उन्होंने लिखा- 'काश मेरे दिवंगत पिता ये दिन देखने के लिए जिंदा होते. फिर भी, मुझे लगता है कि उन्हें इस बात पर गर्व होगा कि मैं जो कुछ भी करता हूं उसमें उनकी भावना और विरासत जिंदा रहती है. अजीत वे आगे अपनी मां और पत्नी को भी शुक्रिया कहा. उन्होंने फैंस से कहा- 'ये अवॉर्ड जितना मेरा है उतना ही आपका भी है.'

ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता...' फेम गुरुचरण सिंह की तबीयत में सुधार, पिता बोले- 'अब वो खतरे से बाहर है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office: 'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट
'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म का कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट
Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget