एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर तापसी की आई प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड के एक बड़े तबके ने चुप्पी साध रखी है. लेकिन कुछ लोगों ने अपनी राय भी जाहिर की है. इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री तापसी पन्नू.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के एक मामले में मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड के एक बड़े तबके ने चुप्पी साध रखी है. लेकिन कुछ लोगों ने अपनी राय भी जाहिर की है. इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री तापसी पन्नू.

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह से जुड़ी एक खबर शेयर की. तापसी द्वारा शेयर की गई खबर के मुताबिक विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया और कहा कि रिया के खिलाफ यह हमारा केस नहीं है.

विकास सिंह के इस बयान को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, “इन्होंने (विकास सिंह) कहा कि यह इनका केस नहीं है. तो इसका मतलब यह है कि वह (रिया) लालची नहीं थी और न ही खूनी लेकिन वह ड्रग्स लेती थी और उसे इधर से उधर पहुंचाती थी. तो यह केस जिसका भी था उसको मुबारक हो. क्योंकि सुशांत को तो नहीं लेकिन उन लोगों को जरूर न्याय मिल गया होगा. मुबारक हो.

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर तापसी की आई प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

हालांकि इसके बाद तापसी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पिछले ट्वीट में एक करेक्शन किया. उन्होंने कहा, “करेक्शन, वह (रिया) ड्रग्स नहीं लेती वह सिर्फ सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करती थी और इसके लिए पैसे देती थी. तो इस केस में अगर सुशांत भी जीवित होता तो वह भी जेल में होता. ओह नहीं. उसने जरूर सुशांत को जबरदस्ती ड्रग्स दी होगी. सुशांत को मारिजुआना खाने के लिए मजबूर किया गया होगा. यही वास्तिवकता है. हम ने कर दिखाया.”

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर तापसी की आई प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

इसके अलावा  ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सिन्हा ने पत्रकारों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ यदि अब भी आप पत्रकार महसूस करते हैं तो इस्तीफा दे दीजिए. आप भूखे नहीं मरेंगे. आपको नये दोस्त, मौके और मंच मिल जायेंगे.’’

हालांकि राजपूत की पूर्व गलफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कहा, ‘‘ न्याय हुआ. कुछ भी भाग्य से नहीं होता. आप अपने कर्मों से अपनी नियति रचते हैं. यही कर्म है.’’

बता दें अदालत ने रिया चक्रवर्ती ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रिया के वकील ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. इसपर लंबी सुनवाई चली. हालांकि अदालत ने रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी.

यह भी पढ़ें:

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली जमानत, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget