एक्सप्लोरर

कंगना रनौत और कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के बीच हुए विवाद में कूदीं स्वरा भास्कर, जमकर साधा निशाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और कांग्रेस विधायक के बीच विवाद चल रहा है. इसी बीच स्वरा भास्कर भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं. स्वरा ने कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है. बता दें कि हाल ही में कंगना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बॉलीवुड में फेमिनिज्म के मुद्दे पर बात कर रही थीं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में दोनों के बीच हुए विवाद में कांग्रेस नेता ने कंगना को 'नाचने गाने वाली' कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद कंगना ने सुखदेव पांसे को सोशल मीडिया के जरिए जमकर लताड़ लगाई. वहीं, अब इस मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी कूद पड़ी हैं.

स्वरा ने कंगना पर जमकर निशाना साधा है. हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में कंगना आमिर खान के चर्चित टीवी शो सत्यमेव जयते के सेट पर दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और आमिर खान के साथ बॉलीवुड में फेमिनिज्म के मुद्दे को लेकर बात कर रही थीं. शो के जरिए उन्होंने कहा कि वे कभी बड़े स्टार्स के साथ आइटम सॉन्ग करना पसंद नहीं करती हैं और ना ही इसको बढ़ावा देती हैं.

स्वरा भास्कर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कंगना के इस ट्वीट रीट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा, "आपने फिल्म रज्जो में आइटम नंबर पर कमाल का डांस परफॉरमेंस दिया है. उम्मीद है आप जल्द ही एक और आइटम नंबर पेश करेंगी." बता दें कि हाल ही में कंगना के साथ मतभेदों पर स्वरा ने खुलकर बात की. स्वरा ने कहा कि वे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानतीं. लेकिन वे प्रभावशाली पद पर बैठे ऐसे हर इंसान के खिलाफ हैं, जो अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए कर रहा है.

कंगना पर जमकर साधा निशाना 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में  स्वरा ने कहा कि वह किसी व्यक्ति विशेष के बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहतीं, न ही उनके मामले में पड़ना चाहती हैं. क्योंकि वह अनावश्यक सुर्खियों में हैं. स्वरा ने कहा, “लेकिन बस इतना कहना चाहती हैं कि नफरत, कट्टरता और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह काफी दुखद है और स्तर में गिरावट दिखाता है.”

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 14 Finale: राखी सावंत के नाम हुआ बिग बॉस का 14वां सीजन, Bigg Boss ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बातें

एकता कपूर ने महिलाओं की सेक्सुअलिटी पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget