एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर होगी रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानि कि डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

मुम्बई : डिप्रेशन का शिकार होकर मुम्बई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेनेवाली 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानि कि डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. उल्लेखनीय है कि यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज फिल्म होगी.

उल्लेखनीय है कि फिल्म का निर्माण करनेवाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज़‌ की तरफ से इस बात का भी ऐलान किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म डिज्नी हॉटस्टार के सबस्क्राइबर के साथ साथ देश भर के नॉन सबस्क्राइबर दर्शक भी मुफ्त में देख पाएंगे.

सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की रीमेक है और इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है. गौरतलब है कि मुकेश छाबड़ा ही वो शख्स हैं जिन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली फिल्म 'काई पो चे' में एक हीरो के रूप में कास्ट किया था.

उल्लेखनीय है कि तभी से सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा बहुत अच्छे दोस्त थे. सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया था कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से वादा किया था कि वे जब भी एक कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बनेंगे, वे अपनी पहली फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को ही बतौर हीरो कास्ट करेंगे. मुकेश छाबड़ा ने 'दिल बेचारा' के जरिए ऐसा ही किया और सुशांत से किया अपना वादा निभाया.

बता दें कि 'दिल बेचारा' इसी साल मई महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी,‌ मगर लॉकडाउन के चलते देशभर के सिनेमाघरों के बंद हो जाने से फिल्म की रिलीज टल गयी और अब इसे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला किया गया है.

'दिल बेचारा' के रिलीज के ऐलान के मौके पर मुकेश छाबड़ा ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत महज एक डायरेक्टर के तौर पर मेरी डेब्यू फिल्म के हीरो नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे दोस्त थे जो हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहा करते थे. हम दोनों 'काई पो चे' से लेकर 'दिल बेचारा' तक बेहद करीबी दोस्त रहे. उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वे मेरी डेब्यू फिल्म में जरूर काम करेंगे. हमने साथ मिलकर कई प्लान बनाये थे, कई सपने साथ देखे थे,‌ मगर मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त इस तरह से मैं अकेला रह जाऊंगा."

उल्लेखनीय है कि फॉक्स स्टार द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत की इस आखिरी फिल्म में सैफ अली खान भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का संगीत दिया है ए. आर. रहमान ने और इसके गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ, 44 साल पहले हुई थी शादी
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ
'अब तुम्हें मैच्योर रोल करने चाहिए', पोस्टपार्टम के बाद काजल अग्रवाल को मिलते थे ऐसे ताने, छलका एक्ट्रेस का दर्द
'अब तुम्हें मैच्योर रोल करने चाहिए', पोस्टपार्टम के बाद काजल अग्रवाल को मिलते थे ऐसे ताने
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget