एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त ने कहा- उन्हें मौत से सिर्फ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ही बचा सकती थीं

सुशांत और अंकिता के सालों पुराने करीबी दोस्त संदीप सिंह ने यह खुलासा भी किया कि अंकिता ने अपने घर के नेमप्लेट से आज भी सुशांत का नाम नहीं हटाया है.

मुम्बई: 14 जून को फांसी के फंदे में झूलकर खुदकुशी करनेवाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के सालों से कॉमन फ्रेंड रहे संदीप सिंह ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है.

इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए संदीप सिंह ने लिखा है कि सुशांत और एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे एक दूजे के लिए बने थे, दोनों का प्यार सच्चा था और साथ में देखे गये सपने के मुताबिक उन्हीं दोनों को शादी भी करनी चाहिए थी. उन्होंने‌ लिखा कि अंकिता ही वो शख्स थीं, जो सुशांत की जान बचा सकती थीं. अंकिता के लिए संदीप ने लिखा - "तुम उसकी गर्लफ्रेंड थीं, उसकी मां थीं, उसकी पत्नी थीं, तुम हमेशा हमेशा के लिए उसकी बेस्ट फ्रेंड थीं."

इस पोस्ट के जरिए संदीप ने अंकिता को संबोधित करते हुए लिखा - "जब तुम दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये थे, तब भी तुम उसकी खुशियों और कामयाबी के लिए दुआ किया करती थीं. तुम्हारा प्यार विशुद्ध था और ये बेहद खास था. तुमने आज भी अपने घर के नेमप्लेट से उसका नाम नहीं हटाया है."

संदीप ने लिखा कि वे सुशांत और अंकिता के साथ गुजारे हर पल को बेहद मिस करते हैं और उन्हें साथ में की गयी होली‌ की मस्ती से लेकर गोवा की ट्रिप और मुम्बई में लोखंडवाला के घर में तीनों का बिताया हर पल की उन्हें बहुत याद आती है. संदीप ने‌ भावुक होकर‌ लिखा - "प्रिय अंकिता, हर गुजरते दिन के साथ मुझे बार बार ये ख्याल बेहद परेशान करता है कि अगर हम और अधिक कोशिश करते, तो हम उसे रोक सकते थे...".

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद दोस्त महेश शेट्टी के अलावा उनके घरवालों, दोस्तों,‌ करीबियों और जांच करने के लिए बार-बार घर आनेवाली पुलिस टीम से लगातार संपर्क में रहनेवाले और सभी के साथ को-ऑर्डिनेट करनेवाले शख्स का नाम है संदीप सिंह. संदीप सिंह एक फिल्म निर्माता होने से कहीं पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे‌ के बेस्ट फ्रेंड रहे हैं. सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह ही वो शख्स थे जो अंंकिता लोखंडे के‌ साथ सुशांत के घर के‌ अंदर जाते और उन्हें बाहर लेकर आते देखे गये थे.

सुशांत, अंकिता और संदीप की दोस्ती तकरीबन एक दशक‌ पुरानी मानी जाती है.‌ स्वतंत्र रूप से एक‌ फिल्म निर्माता बनने से पहले संजय लीला भंसाली फिल्म्स के सीईओ रह चुके संदीप सिंह ने 'अलीगढ़', 'सरबजीत', 'भूमि' और 'पीएम नरेंद्र मोदी' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट
'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में गरजेंगी साउथ की 11 फिल्में
तृषा कृष्णन पर स्टालिन के डबल मीनिंग कमेंट पर भड़कीं खुशबू सुंदर, बोलीं- 'पब्लिकली माफी मांगे
तृषा कृष्णन पर स्टालिन के डबल मीनिंग कमेंट पर भड़कीं खुशबू सुंदर, बोलीं- 'माफी मांगे'
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget